• Latest
  • Trending
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले डीसीसीआई के चेयरमैन राजेश भारद्वाज, दिव्यांगों के क्रिकेट को लेकर हुई सफल वार्ता

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले डीसीसीआई के चेयरमैन राजेश भारद्वाज, दिव्यांगों के क्रिकेट को लेकर हुई सफल वार्ता

July 20, 2024
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले डीसीसीआई के चेयरमैन राजेश भारद्वाज, दिव्यांगों के क्रिकेट को लेकर हुई सफल वार्ता

by Amir Khan
July 20, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले डीसीसीआई के चेयरमैन राजेश भारद्वाज, दिव्यांगों के क्रिकेट को लेकर हुई सफल वार्ता

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट का संचालन करने वाली संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह की अगुवाई में BCCI की सपोर्ट बॉडी डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) क्रिकेट के खेल में दिव्यांगों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
डीसीसीआई के चेयरमैन (कॉर्पोरेट अफेयर्स एंड कम्युनिकेशन) राजेश भारद्वाज ने नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की और उन्हें डीसीसीआई और उसके द्वारा दिव्यांगों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने खेल मंत्री को निकट भविष्य में आयोजित होने वाले फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टूर्नामेंटों की भी जानकारी दी।

राजेश भारद्वाज ने बताया कि खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ हुई मुलाकात बेहद सफल रही और ये मुलाकात देश और दुनिया के दिव्यांग खिलाडियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान खेल मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिव्यांगों के प्रति मिशन में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। इस मुलाकात में राजेश भारद्वाज ने खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को डीसीसीआई की टी-शर्ट, कैप, डायरी और पेन भेंट किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

राजेश भारद्वाज ने खेल मंत्री को जानकारी दी कि अगस्त के महीने में अफ़ग़ानिस्तान की फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टीम भारत आ रही है। इस दौरे में भारत और अफ़ग़ानिस्तान की फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टीमों के बीच राजस्थान में एक सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद अक्टूबर के महीने में राजस्थान के उदयपुर में भारत के 24 राज्यों की फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टीमों का एक राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है।

राजेश भारद्वाज ने खेल मंत्री को बताया कि ये हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि भारत को फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट विश्व कप के आयोजन की मेजबानी मिली है जिसका आयोजन दिसंबर के महीने में किया जाएगा। इस विश्व कप में 8 देशों की फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। उन्होंने खेल मंत्री से दूसरे देशों की आने वाली टीमों को आसानी से एनओसी दिलवाने का अनुरोध किया जिससे उन्हें कोई परेशानी न उठानी पड़े। साथ ही उन्होंने खेल मंत्री से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिव्यांगों के प्रति मिशन को सपोर्ट करने का आह्वान किया और उनसे खेल मंत्रालय से पूर्ण सहयोह करने का अनुरोध किया।

राजेश भारद्वाज ने केंद्रीय खेल मंत्री से अनुरोध किया कि वे अपने मंत्रालय और राज्य स्तर पर निर्देश दें की वे आगे इन दिव्यांग बच्चों का हर संभव सहयोग करें। जिस पर खेल मंत्री ने उन्हें पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा राजेश भारद्वाज ने खेल मंत्री से विभिन्न पीएसयू और सरकारी विभागों से फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट के लिए फण्ड एलोकेट करवाने की भी गुजारिश की।

राजेश भारद्वाज ने बताया कि डीसीसीआई का प्रयास है कि देश के दिव्यांग खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिले और संस्था इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। डीसीसीआई लगातार देश में डिफरेंटली एबल्ड/ ब्लाइंड / डेफ/ व्हीलचेयर खिलाडियों के लिए क्रिकेट के मुकाबलों का आयोजन कर रही है और खिलाडियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने का काम कर रही है।

राजेश भारद्वाज ने बताया कि वे चाहते हैं कि फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट खेल रहे इन बच्चों को खेल से जुडी बिलकुल वही सुविधाएं मिलें जो क्रिकट खेल रही मुख्य टीम को मिलती हैं। वे चाहते हैं कि इन बच्चों को विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसी ही कोचिंग मिले, इनके ठहरने के लिए उनकी ही तरह के पांच सितारा होटलों की व्यवस्था हो, इनके आवागमन के लिए भारतीय टीम की तरह की वातानुकूलित बस हो।

राजेश भारद्वाज ने बताया कि देश के 29 प्रदेशों के श्याम प्रेमी सेवा की भावना के साथ इन खिलाडियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सामने आ रहे हैं और इन फिजिकली डिसेबल्ड बच्चों का सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने देश के छोटे-बड़े कॉर्पोरेट्स से आगे आने और इन दिव्यांग खिलाडियों के लिए सहयोग करने की अपील भी की।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary