• Latest
  • Trending
आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम: भारत की विरासत और विकास को करीब से देख रहे युवा

आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम: भारत की विरासत और विकास को करीब से देख रहे युवा

March 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम: भारत की विरासत और विकास को करीब से देख रहे युवा

by Udit Goel
March 5, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम: भारत की विरासत और विकास को करीब से देख रहे युवा

ग्रेटर नोएडा । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित 16वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आदिवासी बहुल जिलों – बस्तर, बीजापुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़, सुकमा और कालाहांडी से आए 120 प्रतिभागियों को बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का प्रेरणादायक भ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक विकास, तकनीकी नवाचार और राष्ट्रीय एकता के महत्व से परिचित कराना है, जिससे वे अपने क्षेत्रों में लौटकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।

इस दौरान युवाओं ने लाल किला, इंडिया गेट और प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत के स्वाधीनता संग्राम, राष्ट्र-निर्माण और आधुनिक विकास की गाथा को करीब से देखा। प्रधानमंत्री संग्रहालय में भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की योगदान गाथा और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से भविष्य की दिशा को समझने का अवसर मिला।
इंडिया गेट पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिससे उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना और प्रबल हुई।
दिल्ली भ्रमण के दौरान पहली बार दिल्ली मेट्रो में सफर करना भी उनके लिए एक नया और रोमांचक अनुभव रहा। तेज गति, स्वच्छता, अनुशासन और तकनीकी उन्नति से सुसज्जित मेट्रो यात्रा ने उन्हें यह अहसास कराया कि भारत अब एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।
इस अनुभव से प्रभावित युवाओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे अनमोल सीखों में से एक है। एक प्रतिभागी ने कहा, “हमने भारत की महान विरासत और भविष्य की संभावनाओं को पहली बार इतने करीब से देखा। यह हमारे लिए सिर्फ एक भ्रमण नहीं, बल्कि एक नई दिशा दिखाने वाला अनुभव है।”
इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर की जिला युवा अधिकारी स्निग्धा सिंह, बागपत के उपनिदेशक अरुण कुमार तिवारी, गाजियाबाद के उपनिदेशक देवेंद्र सिंह और बुलंदशहर के जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित द्वारा किया जा रहा है अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका, आत्मनिर्भर भारत, पंच प्रण, और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्पों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से अपने क्षेत्र में सीखी गई बातों को साझा करने और समुदाय को जागरूक करने की अपील की।
यह कार्यक्रम केवल एक भ्रमण तक सीमित नहीं था, बल्कि एक नए भारत की सोच से युवाओं को जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल थी। इस यात्रा से युवाओं ने यह समझा कि उनका भविष्य केवल परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि वे नवाचार, शिक्षा और तकनीकी विकास के माध्यम से अपनी और अपने समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम केवल सांस्कृतिक मेलजोल का मंच नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत @2047’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो आदिवासी युवाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस दौरान स्वयंसेवकों में अमन कुमार, प्रकाश तिवारी, तालिब सहित अन्य का योगदान रहा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary