ग्रेटर नोएडा ( ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता ) । गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग और बढ़ते लोड को देखते हुए विद्युत विभाग एक्शन मोड में है। उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से बचाने के लिए शुक्रवार को बिशनोली उपकेंद्र पर महत्वपूर्ण कार्य किया गया।

बढ़ते लोड की वजह से अक्सर ट्रांसफार्मर गर्म होकर खराब होने का डर रहता है। इसी समस्या के समाधान के लिए उपकेंद्र के पुराने ट्रांसफार्मर 5MVA से बदलकर अब 10 MVA का नया और शक्तिशाली ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सकेगी।

मौके पर डटी रही अधिकारियों की टीम
इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए बिजली विभाग के आला अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहे। कार्य की निगरानी और सफल संचालन में अधिकारियों का मुख्य योगदान रहा। जिनमे प्रवीन कुमार सिंह (अधिशाषी अभियंता, 11 केवी एवं LT), अमित चौधरी (अधिशाषी अभियंता, 33 केवी), जय हिंद व दीपक कुमार (सहायक अभियंता) और राज कुमार व विमलेश कुमार मौजूद रहे।














