• Latest
  • Trending
पहली बार बिग क्रिकेट लीग की मेजबानी करेगा ग्रेटर नोएडा, स्पोट्र्स काॅप्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में 03 से 13 जून तक होगा आयोजन

पहली बार बिग क्रिकेट लीग की मेजबानी करेगा ग्रेटर नोएडा, स्पोट्र्स काॅप्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में 03 से 13 जून तक होगा आयोजन

May 27, 2026
EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

July 26, 2026
स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

July 25, 2026
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

July 25, 2026
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शराब के पैसों के लिए बेटे की हत्या करने वाला कलयुगी पिता किया गिरफ्तार

नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शराब के पैसों के लिए बेटे की हत्या करने वाला कलयुगी पिता किया गिरफ्तार

July 25, 2026
भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026
लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026
प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

July 24, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

July 24, 2026
नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

July 24, 2026
नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

July 23, 2026
ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

July 23, 2026
I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

July 22, 2026
Monday, July 27, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

पहली बार बिग क्रिकेट लीग की मेजबानी करेगा ग्रेटर नोएडा, स्पोट्र्स काॅप्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में 03 से 13 जून तक होगा आयोजन

शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, रॉस टेलर सरीखे खिलाड़ी खेलेंगे

by Amir Khan
May 27, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
पहली बार बिग क्रिकेट लीग की मेजबानी करेगा ग्रेटर नोएडा, स्पोट्र्स काॅप्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में 03 से 13 जून तक होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। पहली बार बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहा है। शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, रॉस टेलर, थिसारा परेरा और तिलकरत्ने दिलशान सरीखे अंतर्राष्ट्रीय और आपके चहेते खिलाड़ी इस ग्राउंड में चैके-छक्के लगाएंगे। बिग क्रिकेट लीग के सीजन-टू का आगाज 3 जून को होगा और 13 जून तक चलेगा। सभी मैचों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस मैच के आयोजन के लिए क्रिकेट ग्राउंड और आसपास सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सभी संबंधित विभागों की बैठक कर तैयारियों को प्राथमिकता पर तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस आयोजन के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।
बिग क्रिकेट लीग के मुख्य संरक्षक पुनीत सिंह ने बताया कि आनलाइन ट्रैवेल टेक कंपनी ईज माई ट्रिप के सहयोग से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में छह फ्रेंचाइजी टीमें टी-20 फाॅर्मेट में 18 मुकाबले खेलेंगी। इसकी मौजूदा चैंपियन मुंबई मरींस है। इसकी खास बात यह है कि देशभर से चुने गए शौकिया तौर पर 60 क्रिकेटरों को इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम में खेलने का अवसर मिलेगा। इनके साथ पूर्व आईपीएल खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। भारत में इन मैचों का सीधा प्रसारण यूरो स्पोट्र्स पर किया जाएगा, जबकि डिजिटल स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा लीग से जुड़े नेटवर्क पर इस 11 दिवसीय टूर्नामेंट को 25 से अधिक देशों में लाइव प्रसारित किया जाएगा। ईज माई ट्रिप के संस्थापक एवं चेयरमैन निशांत पिट्टी ने कहा कि बिग क्रिकेट लीग के साथ साझेदारी बेहद रोमांचक और संतोषजनक रही है। बीसीएल ने एक ऐसा नया फॉर्मेट पेश किया है, जिससे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों को जमीनी स्तर की प्रतिभाओं के साथ जोड़ने का काम करता है। बिग क्रिकेट लीग के लीग कमिश्नर दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि बिग क्रिकेट लीग का उद्देश्य एक विश्वस्तरीय क्रिकेट मंच तैयार करना है, ताकि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिल सके।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया
  • स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान
  • समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary