• Latest
  • Trending
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

September 18, 2026
जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

September 17, 2026
करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव

करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव

September 16, 2026
SDLG India ने लॉन्च किए 10 नए कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट; डीजल और इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का किया विस्तार

SDLG India ने लॉन्च किए 10 नए कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट; डीजल और इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का किया विस्तार

September 15, 2026
UPITS 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में आगंतुक सुविधाओं, कारोबारी अवसरों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा

UPITS 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में आगंतुक सुविधाओं, कारोबारी अवसरों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा

September 11, 2026
Wednesday, September 23, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान का सम्मान

by Amir Khan
September 22, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

ग्रेटर नोएडा। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सभागार में 19 सितंबर 2026 को आयोजित गरिमामय समारोह में ग्रेटर नोएडा निवासी जो मूल रूप से ग्राम खाम्बी, पलवल ( हरियाणा) के रहने वाले हैं। डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा को विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग तथा साहित्य सेवा पुरस्कार परिषद् द्वारा ‘भारतीय पद्म भूषण’ सम्मान से अलंकृत किया गया।

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा को यह सम्मान शिक्षा, समाज, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके दीर्घकालिक सामाजिक सरोकारों, रचनात्मक अभिव्यक्ति और जनजागरूकता के प्रति समर्पित भूमिका को समारोह में विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा का जीवन उन कर्मनिष्ठ व्यक्तित्वों की श्रेणी में आता है, जिन्होंने अपने व्यावसायिक जीवन को केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित न रखकर अपने अनुभव, ज्ञान और संचार-कौशल को शिक्षा, समाज, राष्ट्रहित एवं जनचेतना से जोड़ने का सतत प्रयास किया। चार दशकों से अधिक की उनकी कार्ययात्रा में परिश्रम, अनुशासन, सत्यनिष्ठा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, संगठनात्मक दक्षता, संचार-कौशल और सामाजिक प्रतिबद्धता प्रमुख आधार रहे हैं।

उनकी जीवनयात्रा का विशिष्ट पक्ष यह है कि उन्होंने समय के परिवर्तनशील स्वरूप के साथ स्वयं को निरंतर विकसित किया। तकनीकी एवं औद्योगिक गुणवत्ता प्रबंधन से लेकर आधुनिक मीडिया, जनसंपर्क और संचार के क्षेत्र तक उनका अनुभव-विस्तार उनकी बहुआयामी कार्यक्षमता को दर्शाता है।

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा संवेदना, संस्कार और राष्ट्रचेतना से संपृक्त बहुआयामी रचनाकार भी हैं। शिक्षा, पत्रकारिता और जनसंपर्क के अनुभवों ने उनके साहित्य को गहराई तथा समाज को देखने की व्यापक दृष्टि प्रदान की है। उनकी कविताओं में राष्ट्रभक्ति, शहीदों के प्रति श्रद्धा, भारतीय संस्कृति, बेटियों के प्रति स्नेह तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का सजीव प्रतिबिंब दिखाई देता है। उनके लिए कविता केवल कागजी पंक्तियों का संयोजन नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को स्पर्श करने, जीवन-मूल्यों को सुदृढ़ करने और समाज को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।

अपने जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना का उल्लेख करते हुए डॉ. शर्मा बताते हैं कि वर्ष 1996 में दक्षिण कोरिया स्थित देवू मोटर कंपनी लिमिटेड में उन्हें उनकी सत्यनिष्ठा के लिए ‘ऑनेस्टी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था। उनके अनुसार, उनकी ईमानदारी को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का प्रतीक मानते हुए प्रदान किया गया यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय संस्कारों और मूल्यों की प्रतिष्ठा से जुड़ा गौरवपूर्ण प्रसंग है।

‘भारतीय पद्म भूषण’ सम्मान से अलंकृत होने पर साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा शुभचिंतकों ने डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग
  • ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू
  • डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary