ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने तहसील दादरी के कोट गांव स्थित अवादा ग्रुप की 1.5 गीगावाट सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चैरंग गीगाफैक्ट्री का उद्घाटन किया। साथ ही अवादा इलेक्ट्रो की 05 गीगावाट इंटीग्रेटेड सोलर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला भी रखी।
ये बड़े प्रोजेक्ट्स उत्तर प्रदेश को हरित ऊर्जा और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जो आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान को मजबूत करते हैं। 1.5 गीगावाट पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अवादा ग्रुप के नई तकनीक के विकास के संकल्प को दर्शाती है। अविश्वसनीय गति से निर्मित इस गीगाफैक्ट्री का पहला चरण मात्र 3.5 महीनों में पूरा हुआ, जहाँ सभी सुविधाएँ और मॉड्यूल उत्पादन लाइनें पूरी तरह से चालू कर दी गई हैं। इस संयत्र को टॉपकॉन एन-टाइप बाइफेशियल ग्लास-टू-ग्लास पीवी मॉड्यूल्स के निर्माण में प्रमुख रूप से विशेषज्ञता हासिल है, जो 16 से 24 मल्टी-बस बार कॉन्फिगरेशन के साथ अधिकतम दक्षता सुनिश्चित करते हैं। एम 10 और जी 12 सेल उत्पादन क्षमता वाली इस यूनिट की वार्षिक उत्पादन क्षमता एम 10 मॉड्यूल्स के लिए 1.2 गीगावाट और जी 12 मॉड्यूल्स के लिए 1.5 गीगावाट है। वर्तमान में, संयंत्र में हर दिन 5,800 मॉड्यूल्स का उत्पादन किया जा रहा है। हर पैनल को उच्चतम गुणवत्ता मानकों पर जाँचा जाता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और प्रदर्शन सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती भूमिका पर जोर दिया और कहा कि यह प्लांट सिर्फ अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में हमारे प्रदेश की भागीदारी को ही सशक्त नहीं बना रहा है, बल्कि रोजगार सुजन और उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के हमारे दृष्टिकोण को भी मजबूत भी कर रहा है। अवादा ग्रुप की सतत विकास और अत्याधुनिक एवं नई तकनीक की अपनाने की प्रतिबद्धता हमारे राज्य को एक औद्योगिक महाशक्ति बनाने के लक्ष्य का प्रतिबिम्ब है।
इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ मा0 औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी तथा अवादा कम्पनी के निदेशक, प्रबंधक व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।