• Latest
  • Trending
सीएम योगी ने द‍िवाली पर द‍िया तोहफा, फ्री गैस सिलेंडर वितरण अभियान का क‍िया शुभारंभ, कही ये बातें

सीएम योगी ने द‍िवाली पर द‍िया तोहफा, फ्री गैस सिलेंडर वितरण अभियान का क‍िया शुभारंभ, कही ये बातें

November 10, 2023
एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

August 15, 2026
अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

August 15, 2026
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर VSIET में राष्ट्रभक्ति और तकनीकी नवाचार का संगम

स्वतंत्रता दिवस पर VSIET में राष्ट्रभक्ति और तकनीकी नवाचार का संगम

August 15, 2026
तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन, बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन, बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण के दफ्तर में एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण के दफ्तर में एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

August 15, 2026
जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा में एडब्ल्यूएचओ व गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति

ग्रेटर नोएडा में एडब्ल्यूएचओ व गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तृत बैठक हुई

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तृत बैठक हुई

August 12, 2026
इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह

इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह

August 12, 2026
प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

August 10, 2026
Sunday, August 16, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

सीएम योगी ने द‍िवाली पर द‍िया तोहफा, फ्री गैस सिलेंडर वितरण अभियान का क‍िया शुभारंभ, कही ये बातें

by Udit Goel
November 10, 2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीती, राज्य
0
सीएम योगी ने द‍िवाली पर द‍िया तोहफा, फ्री गैस सिलेंडर वितरण अभियान का क‍िया शुभारंभ, कही ये बातें

आज 10 नवंबर, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस के अवसर पर प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने शुक्रवार को लोकभवन से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों के लिए निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान पर 2,312 करोड़ रुपये व्यय करेगी योगी सरकार। बता दें कि दिवाली के बाद योगी सरकार होली पर एक बार फिर फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी। लोकभवन में सीएम योगी ने कहा कि होली के अवसर पर मार्च में हमारी सरकार एक बार फिर फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी। इस योजना का फायदा केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को अपना बैंक अकाउंट आधार से लिंक करवाना होगा।

योजना के बारे में बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में जितनी भी घोषणा की गई है उसे पूरा करने का काम हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि 2014 के पहले लोगों के गैस का कनेक्शन तक नहीं था और जिन लोगों को कनेक्शन मिल भी तो उन्हें सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। कई बार तो स्थितियां ऐसी थी की पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ जाता था। वहीं गरीब और वंचित व्यक्ति उस दौरान गैस कनेक्शन के बारे में सोच भी नहीं पाते थे। वहीं चुल्हे पर खाना बनाने पर महिलाओं को धुंए की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

बता दें कि लोकभवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, एमएलसी मुकेश शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल, बुक्कल नवाब, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के साथ भारत सरकार की तीन कंपनियों इंडिया ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

सीएम ने बताया कैसे हुई गैस की किल्लत समाप्त

सीएम योगी ने दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर रिफिल और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि 2016 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की तो देश से गैस सिलेंडर की किल्लत समाप्त हुई। देखते ही देखते देश के 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को पहली बार फ्री गैस का कनेक्शन मिला। इस योजना से लगभग 50 करोड़ लोगों लाभान्वित किया है। इसमें आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने एलपीजी के लाभार्थियों को 300 रुपये सब्सिडी की अलग से सौगात दी है। आज बिना किसी धांधली और चोरी के सब्सिडी का लाभ सभी लाभार्थियों को मिल रहा है। बैंक आकाउंट आधार से लिंक होने के कारण लाभार्थियों के खाते में सीधे सब्सिडी का पैसा पहुंच रहा है।

उज्जवला योजना से मिला लोगों को स्वथ्य ईंधन

लोकभवन में उज्जवला योजना के बारे में बात करते हुए सीएम योगी ने बताया कि किस प्रकार उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों और वंचितों लोगों को एलपीजी के रूप में स्वस्थ ईंधन प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुल्हे पर खाना बनाने पर होने वाले धुएं से लोगों की आंखों के साथ-साथ फेफड़ों को भी बचाने का कार्य किया है। सही मायने में देखा जाए तो उन्होंने लोगों को जीने का एक नया रास्ता दिखाया है।

सबसे सस्ता ईंधन बना एलपीजी

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद से आज के समय में केरोसिन, कोयला और लकड़ी से सस्ता ईंधन है एलपीजी। इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 10 महिला लाभार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की धनराशि डेमो के तौर पर दी है।

Tags: # CM Yogi# Lucknow# Uttar Pradesh newslucknow-city-generalpm ujjwala yojanaUTTAR PRADESHYogi Adityanathyogi government schemes

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव
  • अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि
  • सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary