• Latest
  • Trending
48 घंटे और… जानिए कब तक बाहर आ जाएंगे सुरंग में फंसे मजदूर, अमेरिकी मशीन से अब तक हो चुकी है इतनी खुदाई

48 घंटे और… जानिए कब तक बाहर आ जाएंगे सुरंग में फंसे मजदूर, अमेरिकी मशीन से अब तक हो चुकी है इतनी खुदाई

November 17, 2023
लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026
प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

July 24, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

July 24, 2026
नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

July 24, 2026
नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

July 23, 2026
ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

July 23, 2026
I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

July 22, 2026
नोएडा: एम्बुलेंस से हो रही थी 13 लाख के गांजे की तस्करी, ओडिशा से दिल्ली सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: एम्बुलेंस से हो रही थी 13 लाख के गांजे की तस्करी, ओडिशा से दिल्ली सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 21, 2026
उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू

उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू

July 21, 2026
सेक्टरों की समस्या हल करने निवासियों के पास पहुंच रही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम

सेक्टरों की समस्या हल करने निवासियों के पास पहुंच रही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम

July 21, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का साया, नोएडा-दिल्ली मार्ग पर, सघन चेकिंग से गाड़ियां रेंगने को मजबूर गाड़ियां रेंगने को मजबूर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का साया, नोएडा-दिल्ली मार्ग पर, सघन चेकिंग से गाड़ियां रेंगने को मजबूर गाड़ियां रेंगने को मजबूर

July 20, 2026
बीटा 2 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी अभिरक्षा में

बीटा 2 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी अभिरक्षा में

July 19, 2026
Friday, July 24, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

48 घंटे और… जानिए कब तक बाहर आ जाएंगे सुरंग में फंसे मजदूर, अमेरिकी मशीन से अब तक हो चुकी है इतनी खुदाई

by Udit Goel
November 17, 2023
in उत्तराखंड, राज्य
0
48 घंटे और… जानिए कब तक बाहर आ जाएंगे सुरंग में फंसे मजदूर, अमेरिकी मशीन से अब तक हो चुकी है इतनी खुदाई

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूर अभी तक बाहर नहीं आ सके हैं. हालांकि, दो बार कोशिश विफल होने के बाद मंगवाई गई अमेरिकी ऑगर मशीन ने 21 मीटर तक ड्रिलिंग का काम कर लिया है. जैसे-जैसे मशीन आगे बढ़ रही है, मजदूरों के बाहर आने की उम्मीद भी बढ़ रही है. अमेरिकी जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन से शुक्रवार की सुबह तक 21 मीटर तक पाइप मलबे में डाले जा चुके हैं.

यह हाई पावर मशीन एक घंटे में 5 से 6 मीटर तक ड्रिलिंग कर रही है, लेकिन डेढ़ घंटे में सिर्फ 3 मीटर ही पाइप मलबे में जा पा रहा है. पाइप को वेल्डिंग और उसके एलाइनमेंट को सही करने में ज्यादा समय लग रहा है. अब 21 मीटर तक ड्रिलिंग होने के बाद टनल में फंसे मजदूरों तक पहुंचने की राह आसान हो गई है.

सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पीएमओ की निगरानी में चल रहा है, इसलिए टनल के अंदर ITBP और NDRF के जवानों को मोर्चे पर लगाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, ड्रिलिंग के जरिए मलबे में रास्ता बनाते हुए उसमें 800 मिमी और 900 मिमी व्यास के बड़े पाइपों को एक के बाद एक ऐसे डाला जा रहा है जिससे मलबे के उस पार फंसे मजदूरों के बाहर निकलने के लिए एक’एस्केप टनल’ बन जाए और श्रमिक उसके सहारे बाहर आ जाएं.

मंगलवार को मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मलबे में ड्रिल किया जा रहा था लेकिन रात के समय एक बार फिर भूस्खलन हो गया, जिसकी वजह से ड्रिलिंग के काम को रोकना पड़ा था. इसके बाद ड्रिल करने वाली मशीन भी खराब हो गई थी. दो बार मशीन के खराब होने की वजह से काम को रोकना पड़ा.

दो बार मिली असफलता के बाद इंडियन एयरफोर्स के सी-130 हरक्यूलिस विमानों के जरिए 25 टन वजनी अत्याधुनिक बड़ी ऑगर मशीन को लाया गया. तीन विमानों में ये मशीन यहां पहुंची और गुरुवार को उसे सुरंग के द्वार पर सेट किया गया. इसके बाद दोबारा ड्रिलिंग शुरू की गई.

ड्रिल करने का काम शुरू करने से पहले वहां पर पूजा की गई. गुरुवार को मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा था कि मजदूरों को बाहर निकालने में दो से तीन दिन का और समय लग सकता है. हालांकि, जिस रफ्तार से ड्रिलिंग का काम हो रहा है, उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शुक्रवार की शाम तक मजदूर बाहर आ जाएंगे.

इस बीच, गुरुवार को सिलक्यारा पहुंचे प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सुरंग में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उनसे लगातार बातचीत हो रही है. उन्हें ऑक्सीजन, बिजली, दवाइयां और पानी भी पाइप के जरिए पहुंचाया जा रहा है.

Tags: Uttarkashi NewsUttarkashi Tunnel AccidentUttarkashi Tunnel Accident Updateuttarkashi tunnel collaps updateUttarkashi Tunnel Collapse

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
  • प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन
  • ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary