• Latest
  • Trending
मुख्यमंत्री योगी ने जनपद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री योगी ने जनपद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

December 8, 2023
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
Saturday, September 5, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने जनपद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

by Amir Khan
December 8, 2023
in ग्रेटर नोएडा
0
मुख्यमंत्री योगी ने जनपद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

*शासन की जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराए जाने के दिये निर्देश।*

*विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिये निर्देश, कहा- अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों और लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चत की जाए*

*ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, न्यू नोएडा डेवलपमेंट और थीम आधारित पार्कों की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी*

*अपशिष्ट प्रबंधन, स्टार्टअप्स, यीडा मास्टर प्लान 2041 सहित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर सीएम ने अफसरों को किया निर्देशित।*

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद गौतम बुद्ध नगर के भ्रमण के दौरान बैनेट यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने विश्वविद्यालय के सभागार में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण और मेरठ मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान में विश्वविद्यालयों को भी जोड़ने की बात कही। उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपने यहां नशे के खिलाफ इंटरनल टीम के गठन की बात कही। उन्होंने बैठक में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में तेजी और सख्ती लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के आसपास मंडराने वाले संदिग्ध लोगों की जांच-पड़ताल की जाए। विद्यार्थियों को अवैध नशे के दलदल में झोंकने वाले तत्वों को गिरफ्तार करते हुए उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में रिहैबिलेशन सेंटरों की स्थापना करने के भी निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन उद्यमियों ने यहां निवेश किया है जल्द से जल्द उनके कार्यालय यहां खोलने के लिए प्रयास किये जाएं। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों और योजनाओं के लाभार्थियों को शामिल किया जाए। साथ ही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, न्यू नोएडा डेवलपमेंट और थीम आधारित पार्कों की मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। वहीं अफसरों ने प्रेजेंटेशन के जरिए अपशिष्ट प्रबंधन, स्टार्टअप्स, यीडा मास्टर प्लान 2041 सहित नई दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेफ सिटी के अंतर्गत लगाये जा रहे सीसीटीवी की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। साथ ही कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही सभी प्राधिकरणों को जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने की बात कही। उन्होंने प्राधिकरणों के मास्टर प्लान समय से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा अवैध कब्जों को हटाने के लिए ठोस प्लान तैयार करने के लिए कहा। मा0 मुख्यमंत्री ने आईजीआरएस और राजस्व से संबंधित मामलों को समय से निस्तारित करने के सख्त निर्देश दिये। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं को भी गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मा0 मंत्री बृजेश सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्री चंद शर्मा, मंडलायुक्त मेरठ सेल्वा कुमारी जे, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सीईओ नोएडा प्राधिकरण लोकेश एम, सीईओ यीडा अरुणवीर सिंह और सीईओ ग्रेटर नोएडा रवि कुमार एनजी तथा पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary