• Latest
  • Trending
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

September 18, 2026
जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

September 17, 2026
करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव

करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव

September 16, 2026
SDLG India ने लॉन्च किए 10 नए कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट; डीजल और इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का किया विस्तार

SDLG India ने लॉन्च किए 10 नए कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट; डीजल और इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का किया विस्तार

September 15, 2026
UPITS 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में आगंतुक सुविधाओं, कारोबारी अवसरों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा

UPITS 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में आगंतुक सुविधाओं, कारोबारी अवसरों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा

September 11, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
Saturday, September 19, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

कमजोर हार्ट और एक ही गुर्दे के काम करने के चलते इस अत्यधिक जोखिमपूर्ण मामले में मरीज की ओपन-हार्ट सर्जरी की बजाय मिनीमॅली इन्वेसिव प्रक्रिया से किया गया सफल इलाज -

by Amir Khan
August 26, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

ग्रेटर नोएडा : फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने क्षेत्र में पहली बार मित्रा क्लिप प्रक्रिया की मदद से, 84-वर्षीय मरीज के लीकिंग हार्ट वाल्व का सफल उपचार किया है। उक्त मरीज हार्ट फेलियर से जूझ रहे थे, ऐसे में उनकी पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी काफी जोखिमपूर्ण हो सकती थी। मरीज की अधिक उम्र और उनकी जटिल हेल्थ कंडीशंस की वजह से भी मामला काफी गंभीर था। डॉ हरनीश सिंह भाटिया, सिनियर कंसल्टेंट – कार्डियोलॉजी, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में कार्डियोलॉजी टीम ने इस नॉन-सर्जिकल मामले का प्रबंधन किया।
श्री सिंह जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी सांस काफी फूल रही थी, वह काफी कमजोर भी हो चुके थे, और उन्हें बार-बार हार्ट फेलियर की शिकायत भी थी। मेडिकल जांच से पता चला कि उनके हार्ट का मित्रल वाल्व (जो हृदय के भीतर रक्तप्रवाह को नियंत्रित करता है) ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा था। इसकी वजह से रक्त का रिसाव पीछे की ओर हो रहा था, जिससे उनके पहले से कमजोर हृदय पर दबाव बढ़ रहा था, जो कि पहले ही मात्र 30–35% की क्षमता से काम कर रहा था।
उक्त मरीज के हृदय में फरवरी 2026 में दो स्टेंट डाले गए थे, इसके अलावा, उनका केवल एक गुर्दा काम कर रहा था, प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ी हुई थी, और गंभीर यूरीनरी इंफेक्शन भी था। उनकी उम्र और कमजोर हृदय तथा अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए, उनके मित्रल वाल्व का रिपेयर करने के लिए पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी में कई रिस्क थे।

इस हाइ रिस्क मामले को सुरक्षित तरीके से ऑपरेट करने के लिए, मेडिकल टीम ने मित्रा क्लिप प्रक्रिया की मदद लेने का फैसला किया, जो कि मिनीमॅली इन्वेसिव, कीहोल ट्रीटमेंट है और यह सीने में चीरा लगाए बिना ही वाल्व रिपेयर करती है। इस प्रक्रिया के दौरान, डॉक्टरों ने उनके पैर की धमनी से सीधे हृदय में एक छोटे आकार की क्लिप को पहुंचाया। 3डी इमेजिंग तकनीक से निर्देशित इस क्लिप (MitraClip XTW G4) को उनके लीकिंग वाल्व में लगाया गया ताकि वह अच्छी तरह बंद हो जाए। इस प्रक्रिया को बिना किसी जटिलता के पूरा किया गया, और लीकेज भी कम हो गई। पूरी सर्जरी बिना किसी बड़ी परेशानी के संपन्न हो गई।
इसके बाद, मरीज के लक्षणों में सुधार देखा गया। उन्हें स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी मिल गई और कार्डियोलॉजी टीम द्वारा उनका फौलो-अप जारी है। यदि उनके लीकिंग वाल्व का उपचार नहीं किया जाता, तो यह हार्ट को और कमजोर कर सकता था, जिसके कारण हार्ट फेलियर की स्थिति और बिगड़ सकती थी, उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता और उनका स्वास्थ्य भी और बिगड़ता।
डॉ हरनीश सिंह भाटिया, सिनियर कंसल्टेंट – कार्डियोलॉजी, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने कहा, “श्री सिंह की उम्र, और गंभीर रूप से हार्ट फेलियर, उनकी हृदय धमनियों में अवरोध को दूर करने के लिए हाल में किया गया उपचार तथा एक ही गुर्दे के काम करने के मद्देनजर यह मामला काफी चुनौतीपूर्ण था। इस प्रकार के हाइ-रिकस्क मरीज के मामले में, ओपन-हार्ट सर्जरी को सुरक्षित तरीके से करना काफी मुश्किल हो सकता है। मित्रा क्लिप ने हमें बिना उनके सीने में चीर-फाड़ किए ही मिनीमॅली इन्वेसिव तकनीक से उनके लीकिंग वाल्व का उपचार करने का विकल्प दिया। इस सफलता ने एक बार फिर यह रेखांकित किया है कि सावधानीपूर्वक मरीज का चयन और उन्नत कार्डियाक प्रक्रियाओं से उन मरीजों का भी उपचार संभव है, जिनके पास अन्यथा उपचार के सीमित विकल्प होते हैं।”
सुश्री बिंदु शर्मा, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने कहा, “हृदय रोगों के जटिल मामलों के उपचार के लिए क्लीनिकल अनुभवों के साथ-साथ उन्नत टेक्नोलॉजी और भरपूर तालमेल के साथ काम करना जरूरी होता है। फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा में, हम मरीजों को उनके घरों के नजदीक इस प्रकार के उन्नत उपचार विकल्प मुहैया कराने के लिए अपनी कार्डियाक सेवाओं को लगातार मजबूत बना रहे हैं। श्री सिंह के मामले में, टीम उनकी विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का मूल्यांकन करने के बाद, उनकी आवश्यकतानुसार अपेक्षाकृत कम इन्वेसिव उपचार की पेशकश करने में सक्षम थी। इस प्रक्रिया के बाद उनकी हालत में सुधार ने हाइ-रिस्क मरीजों के लिए उपलब्ध स्पेश्यलाइज़्ड कार्डियाक केयर के महत्व को दर्शाया है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी
  • जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा
  • करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary