• Latest
  • Trending
ग्रेनो प्राधिकरण ने 37 बिल्डरों को भेजा नोटिस, एसटीपी नहीं तो लगेगा जुर्माना

ग्रेनो प्राधिकरण ने 37 बिल्डरों को भेजा नोटिस, एसटीपी नहीं तो लगेगा जुर्माना

December 20, 2023
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
Saturday, September 5, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेनो प्राधिकरण ने 37 बिल्डरों को भेजा नोटिस, एसटीपी नहीं तो लगेगा जुर्माना

by Amir Khan
December 20, 2023
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेनो प्राधिकरण ने 37 बिल्डरों को भेजा नोटिस, एसटीपी नहीं तो लगेगा जुर्माना

ग्रेटर नोएडा। सोसाइटी के सीवर को शोधित करने के लिए मानकों के अनरूप एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण व संचालन न करने वाले 37 बिल्डरों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लीज डीड की शर्तों के अनुरूप कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
ग्रेटर नोएडा की अलग-अलग सोसाइटी के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से शिकायत की थी कि एसटीपी से शोधित किए बिना ही सीवरेज को नाले में बहाया जा रहा है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में 20 हजार वर्ग मीटर या उससे अधिक एरिया पर बनने वाले सभी प्रोजेक्टों को अपना एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाना और उसे फंक्शनल रखना अनिवार्य है, लेकिन कई सोसाइटियों के निवासी प्राधिकरण से लगातार शिकायत कर रहे थे कि उनके यहां एसटीपी नहीं बने हैं। कुछ सोसाइटियों में एसटीपी बने हैं तो वह फंक्शनल नहीं हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सर्वे में भी 37 सोसाइटियों में बने एसटीपी मानकों के अनुरूप नहीं मिले। इनमें से कुछ एसटीपी मानकों के अनुरूप के अनुरूप बने नहीं हैं और कुछ का संचालन ठीक से नहीं हो रहा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर सीवर विभाग की तरफ से 37 बिल्डरों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में प्राधिकरण ने एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लीज डीड की षर्तों के अनुरूप कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जिन बिल्डरों ने अपने रिहायशी प्रोजेक्ट में एसटीपी नहीं बनाए हैं, वे एसटीपी बनाकर शीघ्र चालू करें। जिन सोसाइटियों में बने हैं वे उनको नियमित रूप से संचालित करें। सीवर को शोधित करना अनिवार्य है। शोधित पानी को उद्यानीकरण में उपयोग करें। एनजीटीए की तरफ से भी इस बाबत सख्त आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन सोसाइटियों पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बावजूद सुधार न हुआ तो एनजीटी के आदेशों के मद्देनजर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
————————————————–

इन 37 बिल्डरों को जारी हुआ है नोटिस
————————-
1. अजय इंटरप्राइज इरोज संपूर्णम सेक्टर दो
2. निराला प्रोजेक्ट्स निराला ग्रीन सफायर सेक्टर दो
3. एस इनफ्रासिटी एस सिटी सेक्टर एक
4. स्टेलर कॉन्सिलेशन स्टेलर जीवन सेक्टर एक
5. पैरामाउंट होमलैंड पैरामाउंट सेक्टर एक
6. ट्राइडेंट इन्फ्राहोम ट्राइडेंट एंबेसी सेक्टर एक
7. राजहंस इफ्राटेक राजहंस रेजीडेंसी सेक्टर एक
8. अरिहंत इंफ्रा रियलेटर्स अरिहंत आर्डन सेक्टर एक
9. वैलेंसिया होम्स हवेलिया वेलेंसिया सेक्टर एक
10. सुपरटेक सुपरटेक इकोविलेज 1 सेक्टर एक
11. पंचशील बिल्डटेक पंचषील हाइनिश सेक्टर एक
12. स्टेलर स्प्रिंग स्टेलर वन सेक्टर एक
13. अर्थकॉन यूनिवर्सल कासा रॉयल सेक्टर एक
14. कैपिटल इंफ्राटेक होम्स कैपिटल एथेना सेक्टर एक
15. स्टारसिटी रियल एस्टेट ऐस डिविनो सेक्टर एक
16. अल्पाइन इंफ्रा प्रोजेक्ट्स एआईजी रॉयल सेक्टर एक
17. एम्स गोल्फ टाउन एम्स ग्रीन एवेन्यू सेक्टर-4
18. आस्था इंफ्रा सिटी आस्था स्ट्रीट सेक्टर-4
19. साया बिल्डकॉन साया जिऑन सेक्टर-4
20. देविका गोल्ड होम्स देविका गोल्ड होम्स सेक्टर-1
21. गौड़ संस प्रमोटर्स संस्कृति विहार 10 एवेन्यू सेक्टर-16सी
22. जिंदल प्रमोटर्स रक्षा अडेला सेक्टर-16सी
23. सोलिटियर्स इंफ्राहोम रक्षा अडेला सेक्टर-16सी
24. पृथ्वी लिंक बिल्डवेल वीवीआईपी होम्स सेक्टर-16सी
25. एंजल इफ्राहाइट्स गैलेक्सी रॉयल सेक्टर-16सी
26. जियोटेक होम्स प्रिस्टिन एवेन्यू सेक्टर-16सी
27. वॉलरॉक इंफ्राटेक ऐश्वर्यम सेक्टर-16सी
28. महागुन इंडिया महागुन मायवुड सेक्टर-16सी
29. गैलेक्सी ड्रीम होम्स गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू-2 सेक्टर-16सी
30. टाउनपार्क बिल्डकॉन व्हाइट ऑर्किड सेक्टर-16सी
31. सैम इंडिया पाम ओलंपिया सेक्टर-16सी
32. आरसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर आरसिटी रेेजीडेंसी पार्क सेक्टर-16सी
33. बुलंद बिल्डटेक बुलंद बिल्डटेक सेक्टर-16सी
34. जेकेजी कंस्ट्रक्शन जेकेजी पाम कोर्ट सेक्टर-16सी
35. इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एग्जोटिका ड्रीमविले सेक्टर-16सी
36. जेएनसी कंस्ट्रक्न जेएनसी द पार्क सेक्टर-16सी
37. ज्योतिर्मय इंफ्राकॉन वेदांतम सेक्टर-16सी
—————

जल को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसे प्रदूषित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। जिन बिल्डर सोसाइटियों में एसटीपी नहीं बने हैं वे शीघ्र बनाकर उसे नियमित रूप से संचालित करें और जिन सोसाइटियों में बने हैं , लेकिन फंक्शनल नहीं है वे उनको तत्काल फंक्शनल करें। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एनजी रवि कुमार, सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
—————————–

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary