• Latest
  • Trending
ग्रेनो प्राधिकरण ने बिसरख में अवैध रूप से बने 4 और डूब क्षेत्र में बने 5 घरों को किया सील

ग्रेनो प्राधिकरण ने बिसरख में अवैध रूप से बने 4 और डूब क्षेत्र में बने 5 घरों को किया सील

January 30, 2024
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेनो प्राधिकरण ने बिसरख में अवैध रूप से बने 4 और डूब क्षेत्र में बने 5 घरों को किया सील

--प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की दी चेतावनी

by Amir Khan
January 30, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेनो प्राधिकरण ने बिसरख में अवैध रूप से बने 4 और डूब क्षेत्र में बने 5 घरों को किया सील

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जमीन कब्जा करके निर्माण कर लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को परियोजना विभाग की टीम ने बिसरख में अवैध रूप से बने चार घरों को सील कर दिया है। साथ ही डूब क्षेत्र में बने पांच घरों को भी सील किया गया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बिसरख में बड़ी कार्रवाई की गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि बिसरख गांव में खसरा नंबर-773 की करीब 3 हेक्टेयर जमीन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिग्रहित कब्जा प्राप्त जमीन है। इस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करते हुए घर बना लिया था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी की गई, लेकिन कब्जा न हटाने पर प्राधिकरण ने मंगलवार को कार्रवाई की। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल तीन के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान, प्रबंधक प्रशांत समाधिया व नीतीश कुमार और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल की टीम ने स्थानीय सुरक्षा कर्मियों की मदद से खसरा नंबर 773 के चार घरों को सील कर दिया। कोर्ट से स्टे होने के बावजूद यहां पर लगातार निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण ने स्थगन आदेश का हवाला देकर अवैध निर्माण को भी रुकवा दिया है। इसके बाद प्राधिकरण की टीम हिंडन के डूब क्षेत्र में पहुंची। कालोनाइजर बिसरख के पास डूब क्षेत्र में खसरा नंबर 112 में भी कालोनी काट रहे थे। प्राधिकरण ने इस खसरा नंबर में अवैध रूप से बने 5 घरों को भी सील कर दिया है। एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित अथवा अधिग्रहित/कब्जा प्राप्त जमीन पर अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा कर लिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सभी अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary