• Latest
  • Trending
गौतमबुद्ध नगर में ओवेरलोड वाहनों का बोलबाला : ARTO विभाग पर ओवरलोड वाहनों से वसूली का आरोप

गौतमबुद्ध नगर में ओवेरलोड वाहनों का बोलबाला : ARTO विभाग पर ओवरलोड वाहनों से वसूली का आरोप

March 28, 2024
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

गौतमबुद्ध नगर में ओवेरलोड वाहनों का बोलबाला : ARTO विभाग पर ओवरलोड वाहनों से वसूली का आरोप

डीएम ने टीम का किया गठन कारवाई करने के दिये निर्देश

by Amir Khan
March 28, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
गौतमबुद्ध नगर में ओवेरलोड वाहनों का बोलबाला : ARTO विभाग पर ओवरलोड वाहनों से वसूली का आरोप

गौतमबुद्ध नगर में ओवेरलोड वाहनों का बोलबाला हो रहा है। एआरटीओ विभाग पर ओवरलोड वाहनों से वसूली करने का आरोप लगे, जिसके बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पांच अधिकारियों की टीम का गठन किया और इस मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।अलग-अलग ट्रांसपोर्ट यूनियन के लोग लंबे समय से ओवरलोड वाहनों को बंद करने की मांग कर रहे हैं, इसको लेकर एआरटीओ विभाग के पुलिस कर्मियों के साथ उनकी नोक झोंक भी हुई है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है ।

दरसअल हरियाणा से हजारों ओवरलोड वाहन पेरिफेरल व अन्य रास्तो से ग्रेटर नोएडा में आते है ।इन वाहनों में रोड़ी व गिट्टी ओवरलोड भरी रहती है ,जिसको लेकर गौतम बुध नगर की अलग-अलग ट्रांसपोर्ट यूनियन ने ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। इसको लेकर बाकायदा एआरटीओ और उनके विभाग को जानकारी दी गई। लेकिन ट्रांसपोर्ट यूनियन के लोगों का आरोप है कि आरटीओ विभाग इन ओवरलोड वाहनों को अपनी शह पर चलवा रहा है। वीडियो फुटेज और मौके पर होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है ।इस दौरान ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें ट्रांसपोर्ट यूनियन के लोग एआरटीओ विभाग के पुलिस कर्मियों से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं, वीडियो में ओवरलोड वाहन भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनके द्वारा उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

किसी की तरह की कार्रवाई न होने पर ट्रांसपोर्ट यूनियन के लोगों के द्वारा इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लिया और पांच सदस्य टीम का गठन कर इस मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस टीम का अध्यक्ष एडीएम को बनाया गया है।

ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सोनू ने बताया कि हरियाणा के रास्ते ओवरलोड वाहन लगातार ग्रेटर नोएडा में आते हैं। इसको लेकर हमने एआरटीओ से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई ।जब हम लोगों के द्वारा उन ओवरलोड वाहनों के ड्राइवर से बातचीत की गई तो उन लोगों ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में आरटीओ को एक गाड़ी के 9000 रुपये दिए जाते हैं, इसी वजह से ओवरलोड वाहनों को नहीं रोका जाता है। हम लोगों के द्वारा भी एआरटीओ विभाग के कर्मचारियों को मौके पर मिलकर ओवरलोड वाहनों को दिखाया गया लेकिन उनके द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। हम लोगों ने बाकायदा इस पूरे मामले का वीडियो बनाया है उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।इस मामले में हमने जिला अधिकारी से भी शिकायत की है ,अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हम लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क खराब होती हैं और आए दिन सड़क हादसे होते हैं लेकिन इस पर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

वही इस पूरे मामले पर जलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्ट यूनियन के कुछ लोगों के द्वारा ओवरलोड वाहनों को लेकर शिकायत की गई थी। इस मामले में एडीएम के नेतृत्व में पांच लोगों की टीम का गठन किया गया है, यह टीम जांच करेगी और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही एआरटीओ विभाग के कुछ लोगों पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगा है ,उसकी भी जांच की जा रही है, अगर यह आरोप सत्य पाए जाते हैं तो उस मामले में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।पूरे जिले में कहीं पर भी ओवरलोड वाहन बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे वाहन देखते ही पुलिस कर्मियों और अन्य विभागों को भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary