• Latest
  • Trending
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम आयोजित

October 2, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम आयोजित

by Amir Khan
October 2, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा । एक देश का निर्माण आत्मानुशासन से ही संभव है और यही स्वतंत्रता का अभिप्राय भी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आयोजित कार्यक्रम में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने यह बात कही। इस अवसर पर सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज व गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से पोस्टर प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक तथा योगानुसंधान हापुड़ की टीम की तरफ से योग पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर 02 अक्तूबर को आयोजित इस कार्यक्र्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज के समक्ष राष्ट्रगान से हुआ, जिसमें एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव व एसीईओ प्रेरणा सिंह सहित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। इसके बाद ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। सबसे पहले सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की तरफ से सरस्वती वंदना से की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं तरफ से धार्मिक और राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत कई मनमोह गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए। गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के छात्रों ने जय जवान, जय किसान और स्वच्छता की थीम पर नृत्य और नाटिका प्रस्तुत की गई। गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के तीसरी कक्षा के छात्र केशव के नृत्य प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया। बालक इंटर कॉलेज की शिक्षिका सुधा सिंह ने युवाओं को सीख देने वाली स्वरचित कविता प्रस्तुत की। योगानुसंधान संस्थान हापुड़ की टीम ने योग टीचर मोहित षर्मा के नेतृत्व में भक्ति और योग पर प्रस्तुति देकर स्वस्थ रहने की सीख दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद इन सभी छात्रों व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के छात्र दीपक कुमार चौहान को आईआईटी धनबाद मेें दाखिला प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। उनके पिता ने यह सम्मान प्राप्त किया। साथ ही सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की दो छात्राओं नीरू सिंह और संजना सिंह को नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर सरकारी सीट से एमबीबीएस में दाखिला प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। एचसीएल फाउंडेषन की तरफ से स्वच्छता की थीम पर बने पोस्टर को भी लोगों ने खूब सराहा। पोस्टर प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से कराए गए नुक्कड़ नाटक ने अपने आसपास स्वच्छता रखने की सीख दी। लोगों ने नुक्कड़ नाटक को खूब सराहा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी का मतलब ही यही है कि अब आपको अपना और अपने देश का खुद से ख्याल रखना होगा। अब इसके लिए कोई बाहर से नहीं आएगा और इसी से राष्ट्र का निर्माण होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को हम तभी समझ सकते हैं जब हम उन विचारों को खुद आत्मबोध करें। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को हम कैसे आत्मसात करें, इस पर विचार करना चाहिए। एसीईओ श्रीलक्ष्मी सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, ओएसडी नवीन कुमार सिंह और प्रबंधक केएम चौधरी ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक वित्त विनोद कुमार, जीएम नियोजन लीनू सहगल व अन्य अधिकारी, कर्मचारी व बालक और बालिका इंटर कॉलेज के शिक्षकगण मौजूद रहे।
—————–

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary