• Latest
  • Trending
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल लाई रंग, नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल लाई रंग, नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान

December 10, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल लाई रंग, नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान

by Amir Khan
December 10, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल लाई रंग, नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पहल सोमवार को रंग ले आई, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर पर पहली बार विमान उतरा। कई दशकों से देखा गया यह सपना माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में 9 दिसंबर 2024 को आखिरकार पूरा हो गया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने आज अपनी परीक्षण उड़ान (वैलिडेशन फ्लाइट) में सफलता हासिल कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। एयरोड्रम लाइसेंसिंग प्रक्रिया का यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर हवाई जहाज़ उतारने का कार्य नियाल व यापाल द्वारा रिकॉर्ड 03 साल 02 महीने व 11 दिन की अवधि में संभव कर दिखाया, जिसकी आधारशिला भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 नवंबर 2021 को रखी थी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत सरकार के सिविल एविएशन मिनिस्टर श्री के राम मोहन नायडू, डॉ महेश शर्मा माननीय सांसद, धीरेंद्र सिंह माननीय विधायक जेवर, एस पी गोयल ए सी एस माननीय मुख्यमंत्री जी/सिविल एविएशन यू पी, लक्ष्मी सिंह पुलिस कमिश्नर, अमित सिंह सचिव माननीय मुख्यमंत्री जी, डॉ अरुण वीर सिंह सी ई ओ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट/यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, मनीष वर्मा जिलाधकारी, कुमार हर्ष निदेशक नागरिक उड्डयन यू पी, क्रिस्टोफ शेलमैन सी ई ओ यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किरण जैन सी ओ ओ, आशुतोष चतुर्वेदी हेड एडमिनिस्ट्रेटिव, नंदकिशोर सुन्द्रियाल, सुरभि राणा सहित अनेक अधिकारियों की उपस्थित में यह उपलब्धि हासिल की गई।
एयरपोर्ट के लिए लॉन्च कैरियर इंडिगो की ओर से संचालित उड़ान ने एयरपोर्ट की एप्रोच प्रक्रियाओं को सत्यापित (वैलिडेट) किया, इसके नेविगेशनल एड्स और एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की सटीकता और कार्यक्षमता की पुष्टि की। यह महत्वपूर्ण कदम कमर्शियल ऑपरेशंस के लिए आवश्यक कड़े सुरक्षा और ऑपरेशनल स्टैंडर्ड्स के प्रति एनआईए की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वैलिडेशन फ्लाइट के बाद एनआईए एयरोड्रम सर्टिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज को अंतिम रूप देगा और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सौंप देगा। यह उपलब्धि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और प्रेसिजन एप्रोच पाथ इंडिकेटर (पीएपीआई) सिस्टम के अक्टूबर में सफल कैलिब्रेशन पर आधारित है, जिसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और आरएनपी (आवश्यक नेविगेशन प्रदर्शन) प्रक्रियाओं के सफल सिम्युलेटर परीक्षण का समर्थन प्राप्त था। यह कैलिब्रेशन एनआईए में विमान संचालन के लिए उच्चतम सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करता है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वैलिडेशन फ्लाइट्स का सफलतापूर्वक संचालन होना हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि उस समर्पण और सावधानीपूर्वक बनाई गई योजना को दर्शाता है जो यह सुनिश्चित करने में लगी है कि हवाई अड्डा कमर्शियल ऑपरेशन के लिए तैयार है। हम हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए तैयार हैं और हवाई अड्डे पर यात्रियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”
एयरबस ए-320 पर आरएनपी (रिक्वायर्ड नेविगेशन परफ़ॉर्मेंस) की प्रक्रियाओं और आईएलएस प्रस्ताव की प्रक्रियाओं को टेस्ट करने के लिए इस सत्यापन फ्लाइट का आयोजन किया जा रहा है। आरएनपी नेविगेशन स्पेसिफिकेशन का एक सेट है, जिससे एयरक्राफ्ट को बेहद सटीकता के साथ बिल्कुल सही फ्लाइटपाथ पर उड़ने की सहूलियत मिलती है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary