• Latest
  • Trending
एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने किया पुष्पोत्सव 2025 का शुभारंभ

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने किया पुष्पोत्सव 2025 का शुभारंभ

February 28, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने किया पुष्पोत्सव 2025 का शुभारंभ

बसंत ऋतु में एक बार फिर रंग-बिरंगे फूलों से सजा ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क

by Udit Goel
February 28, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने किया पुष्पोत्सव 2025 का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा का सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) एक बार फिर बसंत ऋतु में रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती से जगमगा उठा है। शुक्रवार को एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, उद्यानिकी विभाग के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुष्प प्रदर्शनी आज से 2 मार्च तक सभी के लिए खुली रहेगी, जहां आकर्षक फूलों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।

अपने संबोधन में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रेटर नोएडा शहर किसानों की पुण्य भूमि पर बसा है, जहां उद्योगों को फलने फूलने का अवसर मिला है। इस वर्ष का पुष्पोत्सव का थीम गेंदा फूल (मैरीगोल्ड) है, जो सकारात्मक तथा शांति का प्रतीक है। उन्होंने सभी सम्मानित नागरिकों को इस पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेकर इसे भव्य बनाने के लिए अपील की है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी पुष्पोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के मार्गदर्शन में उद्यानिकी विभाग की टीम कई सप्ताह से इसकी तैयारियों में जुटी थी। सम्राट मिहिर भोज पार्क में लगभग 5 एकड़ में फूलों की विभिन्न प्रजातियां, खूबसूरत पुष्प डिजाइन, लैंडस्केपिंग और सजावट की गई है। पुष्पोत्सव के दौरान लाइव संगीत, नृत्य-कला, नुक्कड़ नाटक, फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। तीनों दिन शाम 7 से 9 बजे तक विशेष लाइट एंड साउंड शो प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में फूलों से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा, इंडिया गेट का मॉडल तथा पशु-पक्षियों के फूलों से बने मॉडल शामिल हैं। पुष्प प्रदर्शनी में फूल, सजावटी पौधे, बीज, गमले और अन्य बागवानी उत्पादों की 65 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं, जहां लोग अपनी पसंद के फूल और पौधे खरीद सकते हैं। इस आयोजन में हॉर्टिकल्चर से जुड़े विशेषज्ञ, संगठन, सोसाइटी और कंपनियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान सिटी पार्क रात 9 बजे तक खुला रहेगा। प्रदर्शनी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9205691109, 8800300036 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

पुष्पोत्सव के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की गई है, जो शुक्रवार से 2 मार्च तक प्रभावी रहेगी। आगंतुकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

पुष्पोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनेक उद्यान विभाग के प्रभारी निदेशक नथोली सिंह, सहायक निदेशक बुद्ध विलास, प्रबंधक पवन कुमार, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary