• Latest
  • Trending
गौतम बुद्ध नगर में आगामी 08 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

गौतम बुद्ध नगर में आगामी 08 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

March 2, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

गौतम बुद्ध नगर में आगामी 08 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

by Udit Goel
March 2, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
गौतम बुद्ध नगर में आगामी 08 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा । आगामी 08 मार्च 2025 दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय, दीवानी न्यायालय एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

माननीय जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना ने जनपद न्यायालय के सभा कक्ष में संबंधित विभाग अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करते हुऐ कहा कि आगामी 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी संबंधित मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक झगड़े, दाखिल खारिज भूमि के पट्टे, बेगार श्रम संबंधित मामले, शमनीय प्रकृति के फौजदारी मामले, बैंक ऋण संबंधित मामले, राजस्व संबंधित मामले, वन भूमि संबंधित मामले, भूमि अर्जन से संबंधित मामले, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा संबंधित दावे तथा अन्य मामलों का निस्तारण पक्षकारों की सहमति व आपसी समझौते के माध्यम से किया जायेंगा। मामलों के निस्तारण के लिए पक्षकार संबंधित न्यायालय में संपर्क कर सकते हैं या राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर के टोल फ्री नंबर 0120-2970040 या राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली का टोल फ्री नंबर 15100 या उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के टोल फ्री नंबर 18004190234 पर संपर्क किया जा सकता है।
माननीय जनपद न्यायाधीश ने बैठक में लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिवक्ता पर होने वाला खर्च नहीं लगता, न्यायालय शुल्क नहीं लगता, पक्षकारों के मध्य उत्पन्न विवादों का निपटारा आपसी सहमति और सुलह से हो जाता है, मुआवजा व हर्जाना आदेश के बाद जल्द मिल जाता है, यहां तक की पुराने मुकदमें में लगा न्यायालय शुल्क वापस मिल जाता है, किसी भी पक्षकार को दंडित नहीं किया जाता है, लोक अदालत द्वारा पक्षकारों को न्याय आसानी से मिल जाता है तथा लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है जिसके खिलाफ किसी न्यायालय में अपील नहीं होती।
माननीय जनपद न्यायधीश ने बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि कहा कि आम नागरिकों को सुलभ एवं शीघ्रता के साथ न्याय दिलाने के उद्देश्य से निरंतर स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारीगण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं इस अवसर पर अधिक से अधिक सुलह एवं समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण करते हुए जन सामान्य को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सभी विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने अपने स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले वादों का चिन्हीकरण करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे ताकि सरकार एवं माननीय न्यायालय के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आम नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश ने डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे से कहा कि उनके द्वारा राजस्व विभाग तथा अन्य उनके अधीनस्थ समस्त विभागों के अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने के उद्देश्य से अभी से तैयारी सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार उन्होंने शिक्षा विभाग, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, समाज कल्याण विभाग, स्टांप विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पूर्ति विभाग, नगर पंचायत, प्रोबेशन विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी इसी प्रकार की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।
माननीय जनपद न्यायाधीश ने इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभागों के वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए ताकि संबंधित वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने वादों का निस्तारण करा सकें। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि उनके द्वारा 01 से 08 मार्च 2025 तक प्री-लिटीगेशन के मामलों का जो निस्तारण किया जायें, उसकी सूचना नोडल अधिकारी को उपलब्ध करा दी जायें, ताकि प्री-लिटीगेशन के मामलों के आकड़े राष्ट्रीय लोक अदालत के आकड़ों में समायोजित किये जा सके।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने माननीय जनपद न्यायाधीश को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज जो आपके द्वारा मार्ग निर्देशन किया गया है उसका संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से पालन सुनिश्चित कराते हुए जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिला जज त्वरित न्यायालय-I/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत गौतम बुद्ध नगर रणविजय प्रताप सिंह, अपर जिला जज/सचिव(पूर्णकालिक) विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर ऋचा उपाध्याय, प्रभागीय वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary