• Latest
  • Trending
200 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

200 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

April 30, 2025
जिलाधिकारी मेधा रूपम का बड़ा एक्शन : नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 निजी स्कूलों पर 7 लाख रुपये का जुर्माना

जिलाधिकारी मेधा रूपम का बड़ा एक्शन : नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 निजी स्कूलों पर 7 लाख रुपये का जुर्माना

August 4, 2026
अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

August 3, 2026
उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक

उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक

August 3, 2026
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा मंडल के बीटा सेक्टर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा मंडल के बीटा सेक्टर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया

August 2, 2026
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा में ‘नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान–2026’ का ऐतिहासिक एवं गरिमामय आयोजन संपन्न

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा में ‘नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान–2026’ का ऐतिहासिक एवं गरिमामय आयोजन संपन्न

August 1, 2026
हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक थ्री

हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक थ्री

July 31, 2026
आर्या फैशन्स के लिए एक ऐतिहासिक दिन, डॉ. राकेश कुमार ने किया दौरा

आर्या फैशन्स के लिए एक ऐतिहासिक दिन, डॉ. राकेश कुमार ने किया दौरा

July 30, 2026
ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद, जाने क्यों ?

ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद, जाने क्यों ?

July 29, 2026
ग्रेटर नोएडा में AMTEX 2026 और Fastener Fair India 2026 शुरू, भारत की मशीन टूल और फास्टनर इंडस्ट्रीज़ को एक साथ लाए

ग्रेटर नोएडा में AMTEX 2026 और Fastener Fair India 2026 शुरू, भारत की मशीन टूल और फास्टनर इंडस्ट्रीज़ को एक साथ लाए

July 29, 2026
ग्रेटर नोएडा में बारिश के दौरान जलभराव से निपटने को फील्ड में उतरे प्राधिकरणकर्मी

ग्रेटर नोएडा में बारिश के दौरान जलभराव से निपटने को फील्ड में उतरे प्राधिकरणकर्मी

July 28, 2026
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने जिम कॉर्बेट में आयोजित किया पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम, विद्यार्थियों ने सीखे नेतृत्व और टीमवर्क के गुर

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने जिम कॉर्बेट में आयोजित किया पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम, विद्यार्थियों ने सीखे नेतृत्व और टीमवर्क के गुर

July 28, 2026
EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

July 26, 2026
Wednesday, August 5, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

200 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

by Udit Goel
April 30, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
200 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर । ‘चिंता मत करिए। आपकी समस्या का समाधान कराएंगे और यहां से वापस घर जाने का किराया भी देंगे।’ संवेदना के पुट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले इस आत्मीय संबल ने जमीनी विवाद की समस्या लेकर जनता दर्शन में आई महिला कृतज्ञता के भाव में करबद्ध हो गई।

हुआ यूं कि गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने जमीनी विवाद से जुड़ी समस्या मुख्यमंत्री को बताई। इस पर सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही का निर्देश देते हुए महिला को भरोसा दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह आश्वासन सुनते ही महिला ने भारी मन से एक और पीड़ा बता दी। कहा कि घर वापस जाने के लिए किराया नहीं है। महिला की यह बात सुन सीएम योगी ने कहा, परेशान मत होइए, घर जाने का किराया भी मिल जाएगा। इतना कहते ही उन्होंने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों से महिला को किराए की रकम देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के इस भावपूर्ण व्यवहार पर महिला करबद्ध होकर कृतज्ञता जताने लगी।

बुधवार को आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और सभी समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देशित किए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ दबंगों को सबक सिखाया जाए। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कानून सम्मत सख्त एक्शन लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

हर बार की भांति इस बार के जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। जनता दर्शन में कुछ लोगों के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलारकर आशीर्वाद और चॉकलेट दिया।

*बच्चों को पास बुलाकर की सीएम योगी ने मुलाकात, दिया आशीर्वाद*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपने परिजनों के साथ गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने आए बच्चों पर खूब प्यार-दुलार बरसाया। उन्होंने इन बच्चों से खूब बातें की, हंसी-ठिठोली के बीच उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और फिर चॉकलेट देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह सीएम योगी मंदिर परिसर का भ्रमण करने निकले थे। भ्रमण के दौरान सीएम योगी की नजर परिजनों के साथ आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने सबको अपने पास बुला लिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बेहद आत्मीय तरीके से संवाद करने के साथ उनसे खूब हंसी ठिठोली भी की। सबको चॉकलेट देकर और सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार, आशीर्वाद दिया। कुछ छोटे बच्चों को उन्होंने अपने हाथ से चॉकलेट खिलाया। सीएम योगी ने चार माह के जुड़वा बच्चों (भाई-बहन) को अपनी गोद में लेकर दुलार किया और आशीर्वाद दिया।

*सीएम ने बतखों को खिलाया चारा*
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। बुधवार प्रातःकाल शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने, अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सीएम योगी मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश के बीच समय बिताया और गोसेवा की। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान सीएम योगी जब भीम सरोवर पर पहुंचे तो वहां बतखों का समूह विचरण कर रहा था। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से चारा खिलाकर बतखों पर भी स्नेह बरसाया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • जिलाधिकारी मेधा रूपम का बड़ा एक्शन : नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 निजी स्कूलों पर 7 लाख रुपये का जुर्माना
  • अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary