• Latest
  • Trending
ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद, जाने क्यों ?

ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद, जाने क्यों ?

July 29, 2026
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

September 18, 2026
जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

September 17, 2026
Friday, September 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद, जाने क्यों ?

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में हाइ-रिस्क इमरजेंसी एंजियोप्लास्टी की मदद से 52-वर्षीय ऐसे मरीज का हुआ सफल उपचार, जिनका हार्ट फंक्शन मात्र 10% था

by Amir Khan
July 29, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद, जाने क्यों ?

ग्रेटर नोएडा : फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने 57-वर्षीय ऐसे पुरुष मरीज को जीवनरक्षक, हाइ-रिस्क एंजियोप्लास्टी की मदद से स्वास्थ्यलाभ का अवसर दिया है जिन्हें मात्र 10% से 15% के इजेक्शन फ्रैक्शन (ईएफ) (यह हृदय की पम्पिंग क्षमता की माप करता है) जैसी अत्यधिक गंभीर कंडीशन की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ शांतनु सिंघल, कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में अस्पताल की मेडिकल टीम ने तत्काल इस मामले में मल्टी-स्टेज इंटरवेंशन कर मरीज की हार्ट पम्पिंग क्षमता में सुधार किया और इसे 45% तक बढ़ाया किया गया। इस प्रक्रिया के बो जिससे मरीज की पूर्ण रिकवरी हुई और अब किसी प्रकार का कार्डियाक लक्षण नहीं है।

ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद

मरीज को जब अस्पताल लाया गया तो पिछले 24 घंटे से उनके सीने में भारीपन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। साथ ही, वह अनियंत्रित मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित रहे थे और उनके फेफड़ों में पानी भर गया था जो जीवनघाती साबित हो सकता था। इसके अलावा, उनके उच्च रक्तचाप में भी बार-बार उतार-चढ़ाव दर्ज हो रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा ताकि वह आसानी से सांस ले सकें और इस बीच, उनके उच्च रक्तचाप को स्थिर करने के लिए कुछ इमरजेंसी दवाएं दी गई।
मरीज की तीन प्रमुख हृदय धमनियां काफी अवरुद्ध थीं, ऐसे में एक्यूट हार्ट फेलियर, और बेहद खतरनाक स्तर तक गिर चुके हार्ट फंक्शन (ईएफ 10-15%) के चलते, तत्काल पारंपरिक एंजियोप्लास्टी के अपने खतरे थे और वे एकाएक कार्डियाक अरेस्ट के शिकार बन सकते थे। मरीज

की इन जीवनघाती जटिलताओं की आशंका को कम करने के लिए, क्लीनिकल टीम ने सबसे पहले इंट्रा-एओर्टिक बैलून पम्प (आईएबीपी) (यह एक प्रकार की मैकेनिकल डिवाइस होती है जो कैथेटर तथा बैलून को एओर्टा में लगाकर हार्ट को ब्लड पम्प करने में मदद करती है) की सहायता से उन्हें स्थिर किया और उसके बाद उनकी इमरजेंसी एंजियोग्राफी की गई।
मरीज को दो दिनों तक गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखने के बाद, डॉक्टरों ने केवल 15-मिनट चली मेडिकल प्रक्रिया से उनकी मुख्य धमनी से अवरोध हटाने में सफलता हासिल की। मरीज ने इस उपचार के बाद अच्छा रिस्पॉन्स दिया और अगले ही दिन उन्हें वेंटिलेटर तथा हार्ट-असिस्ट पम्प से हटा लिया गया। एक सप्ताह बाद, उनकी हार्ट फंक्शन क्षमता (इजेक्शन फ्रैक्शन) में सुधार देखा गया जो कि 10% के बेहद नाजुक स्तर से बढ़कर 35% तक पहुंच गई, और इसके बाद यह इसमें 45% तक सुधार देखा गया, जो कि शानदार रिकवरी थी।
मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और अब ओपीडी में उन्हें फौलो-अप के लिए आना होता है। फिलहाल उन्हें कोई तकलीफ नहीं है और वह स्वस्थ जीवन का लाभ उठा रहे हैं। जल्द ही रूटीन कार्डियोक रीहेबिलिटेशन पूरा करने के बाद, वह अपने प्रोफेशनल जीवन में भी वापसी कर सकेंगे।
इस मामले की जानकारी देते हुए, डॉ शांतनु सिंघल, कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा, ने कहा, ”ऐसे मरीज का उपचार करना जिनका हार्ट फंक्शन मात्र 10% था और साथ ही, उनके फेफड़ों में पानी भर चुका था तथा ब्लड प्रेशर 200/100 तक बढ़ चुका हो, किसी असाधारण चुनौती से कम नहीं था। हमारी क्लीनिकल टीम ने सबसे पहले स्पेश्यलाइज़्ड हार्ट-असिस्ट पंप की सहायता से मरीज को स्थिर किया, और तब हम तेजी से, लो-डाइ प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हुए उनकी धमनी में मौजूद अवरोध को दूर करने में सफल हुए। इस तेजी से की गई कार्रवाई से अचानक होने वाले कार्डियाक अरेस्ट से बचाव हुआ और मरीज का हार्ट फंक्शन भी शानदार तरीके से रिकवर हुआ।”
डॉ शानू शर्मा, मेडिकल डायरेक्टर, फोर्टिस नोएडा एंड ग्रेटर नोएडा ने कहा, “मरीज की इस शानदार रिकवरी ने बेहद नाजुक और जटिकल आपातकालीन परिस्थितियों में भी उन्नत, जीवनरक्षक

 

कार्डियाक केयर प्रदान करने की फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा की प्रतिबद्धता दोहरायी है। मात्र 10% के लगभग जीवनघाती हार्ट फंक्शन को 45% तक लाना हमारी क्लीनिकल टीम की वर्ल्ड-क्लास विशेषज्ञताओं और साथ ही, अत्यधिक जोखिम वाले कार्डियोवास्क्युलर मामलों में को भी सटीकता और उत्कृष्टता के साथ संभालने की हमारी तत्परता दर्शाता है।”

फोर्टिस हेल्‍थकेयर लिमिटेड के बारे में
फोर्टिस हेल्‍थकेयर लिमिटेड भारत में अग्रणी एकीकृत स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी देश भर के 12 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं )जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 6,000 से अधिक ऑपरेशनल बेड्स (ओ एंड एम समेत) तथा 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।

आईएचएच हेल्थकेयर (“आईएचएच”) के बारे में
आईएचएच अग्रणी बहुराष्ट्रीय हेल्थकेयर प्रदाता है जो मरीजों की देखभाल के भविष्य को नया स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत और मरीज-केंद्रित देखभाल की आकांक्षा से संचालित होता है। हम मेडिकल उत्कृष्टता और नवाचार का मेल कराते हुए, अपने भरोसेमंद ब्रैंड्स – एसिबाडेम, ग्लेनईगल्स, फोर्टिस, आइलैंड, माउंट एलिज़ाबेथ, पेंटाई, पार्कवे और प्रिंस कोर्ट के माध्यम से लगातार अपने प्रयासों को और मजबूती दे रहे हैं। मलेशिया, सिंगापुर, तुर्किए, भारत और ग्रेटर चीन समेत दुनिया के 10 देशों में, 89 से अधिक अस्पतालों समेत, हमारी 190 हेल्थकेयर सुविधाओं के भीतर और बाहर, 76,000 पेशेवरों की टीम प्रतिदिन वर्ल्ड-क्लास उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए तत्पर रहती है। हम हेल्थकेयर के सभी क्षेत्रों में अपनी विस्तृत सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें प्राइमरी और एंबुलेटरी, क्वाटर्नरी केयर, डायग्नॉस्टिक्स, इमेजिंग, रीहेबिलिटेशन, टेलीहेल्थ और होम केयर शामिल हैं। आईएचएच अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर, मूल्य-आधारित केयर को आगे बढ़ा रही है, और सस्टेनेबल हेल्थकेयर इकोसिस्टम का निर्माण करते हुए सार्थक ढंग से प्रभाव भी डाल रही है। हमारा लक्ष्य विश्व के सर्वाधिक भरोसेमंद हेल्थकेयर सर्विस नेटवर्क के रूप में अपने आप को स्थापित करना है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary

No Result
View All Result
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary