• Latest
  • Trending
भारत-पाक तनाव के बीच एनटीपीसी दादरी में युद्ध मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

भारत-पाक तनाव के बीच एनटीपीसी दादरी में युद्ध मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

May 7, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

भारत-पाक तनाव के बीच एनटीपीसी दादरी में युद्ध मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

by Udit Goel
May 7, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
भारत-पाक तनाव के बीच एनटीपीसी दादरी में युद्ध मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा । भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र, एनटीपीसी दादरी में युद्ध जैसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट – एनटीपीसी दादरी द्वारा जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग एवं संयंत्र की सुरक्षा, चिकित्सा, एचआर, इलेक्ट्रिकल और गेल (GAIL) की टीमों के सहयोग से आयोजित किया गया।

ड्रिल की परिकल्पना एक वायु हमले के परिदृश्य पर आधारित थी, जिसमें प्लांट परिसर पर एयरस्ट्राइक होने और साइट के ऑयल टैंक में आग लगने की स्थिति को दर्शाया गया। इस स्थिति में सीआईएसएफ के जवानों ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए 20 कर्मचारियों को सुरक्षित बचाया और उन्हें एनटीपीसी अस्पताल भेजा गया। इस दौरान संयंत्र में लगे सायरन और फायर अलार्म सक्रिय किए गए और कर्मचारियों को अनुशासित एवं शांतिपूर्वक बाहर निकालने का अभ्यास कराया गया।

ड्रिल में बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड, 4 फायर टेंडर (सीआईएसएफ से), 1 फायर टेंडर (यूपी अग्निशमन विभाग से) और एनटीपीसी अस्पताल की 3 एम्बुलेंस भी शामिल रहीं, जिससे स्थिति को और अधिक वास्तविक बनाया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थे: श्री मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी – गौतम बुद्ध नगर, साद मियां ख़ान, पुलिस उपायुक्त, सुधीर कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अनुज नेहरा, उपजिलाधिकारी, मंगलेश दुबे, अपर जिला मजिस्ट्रेट, प्रदीप कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सौम्या सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, आर. पी. सिंह, कमांडेंट (सीआईएसएफ), संजय कुमार मिश्रा, सहायक कमांडेंट (सीआईएसएफ)।

एनटीपीसी दादरी की ओर से श्री गुरु प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), और श्री अजोयेंदु दास, महाप्रबंधक (प्रचालन), अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस ड्रिल का उद्देश्य केवल भौतिक सुरक्षा नहीं था, बल्कि मानसिक सतर्कता और आपातकालीन परिस्थितियों में शांति बनाए रखने की क्षमता को भी विकसित करना था। सुरक्षा, चिकित्सा, एचआर, इलेक्ट्रिकल, गेल और अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी ने इस ड्रिल को और अधिक व्यापक एवं व्यावहारिक बनाया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने मॉक ड्रिल और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा, “हम एक राष्ट्र, एक टीम हैं।” उन्होंने इस अभ्यास के कुशल संचालन हेतु सभी एजेंसियों का आभार भी व्यक्त किया। इस अभ्यास ने यह सिद्ध कर दिया कि एनटीपीसी दादरी का संयंत्र और सभी सहयोगी इकाइयाँ किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary