ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार (आज) को थ्री मिडोस सॉफ्टवेयर कंपनी के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कैंपस प्लेसमेंट में 450 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें थर्ड ईयर के दस छात्रों को 9 लाख रुपये प्रतिवर्ष का पैकेज की नौकरी मिली साथ उन्हें ऑफर लेटर भी दिया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसने छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आशाजनक करियर के अवसर प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान किया।
विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद ने कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है। जहां छात्र प्रतिष्ठित कंपनियों से जुड़ सकते हैं। यह प्लेसमेंट ड्राइव न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बल्कि यह तकनीकी शिक्षा और उद्योगों के के बीच एक मजबूत सेतु भी स्थापित करता है। छात्रों द्वारा प्रदर्शित उत्साह और आत्मविश्वास सराहनीय है। इस कार्यक्रम ने छात्रों और संभावित नियोक्ताओं के बीच मूल्यवान संपर्क स्थापित किया, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतरीन अवसर मिले। विश्वविद्यालय लगातार कंपनियों व इंडस्ट्री के संपर्क में रहता है और समय-समय पर पूल प्लेसमेंट करवाता है।
इस दौरान डॉ आरसी सिंह,डॉ सुदीप वार्ष्णेय,डॉ विनय वर्मा,डॉ आनंद पांडेय,डॉ पीके मिश्रा,डॉ अजीत कुमार, डॉ वीके वर्मा,डॉ रजनीश,डॉ निशांत गुप्ता समेत विभाग के प्रोफेसर मौजूद रहे।














