ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकज़ोन-4 स्थित सेवियर ग्रीनआर्च से गैलेक्सी वेगा राउंडअबाउट इकोटेक क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से कूड़ा डंपिंग की बढ़ती समस्या को लेकर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने 22 जुलाई को जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र प्रेषित किया था।
समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय द्वारा उठाए गए मुद्दों में विशेष रूप से Ecotech सेवा मार्ग (सर्विस रोड) पर हो रही चोरी-छुपे डंपिंग का उल्लेख किया गया था, जिससे आसपास की सोसाइटियाँ जैसे हिमालय प्राइड, गैलेक्सी वेगा, आम्रपाली आदि सीधे तौर पर प्रभावित हो रही हैं। पत्र में पर्यावरण असंतुलन, बदबू, बीमारियों और स्वास्थ्य संकट की आशंका जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई थी।
समिति की मांग पर आज प्राधिकरण ने OSD गुंजन सिंह, जीएम हेल्थ विभाग भारती और GNIDA टीम ने में मौके का निरीक्षण कर ईकोटेक सर्विस रोड पर सफाई की कार्रवाई शुरू करवाई।
समिति की प्रमुख माँगें थीं:
1. अनाधिकृत कूड़ा डंपिंग पर तत्काल रोक
2. डंपिंग करने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई
3. नियमित सफाई व्यवस्था
4. क्षेत्र को भविष्य में ग्रीन बेल्ट में परिवर्तित करना
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने प्राधिकरण का आभार जताते हुए कहा है कि यह कार्रवाई स्वागतयोग्य है और निरंतर निगरानी व सफाई की प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए, ताकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट को स्वच्छ और सुरक्षित रखा जा सके।














