ग्रेटर नोएडा। सिविल इंजीनियरिंग विभाग, *जी.एन.आई.ओ.टी. इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट* द्वारा इंजीनियर्स डे 2025 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्थान प्रबंधन—*डॉ. राजेश कुमार गुप्ता (चेयरमैन)* और *श्री गौरव गुप्ता (वाइस चेयरमैन)*—के सहयोग और आशीर्वाद के लिए विभाग ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। *संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता* ने इस आयोजन को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया।

इस अवसर पर *सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित गुप्ता* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इंजीनियर्स डे का महत्व समझाया और भारत रत्न *सर एम. विश्वेश्वरैया* के उत्कृष्ट योगदान एवं उनके समाजोपयोगी अभियंत्रण कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में *चार प्रमुख प्रतियोगिताएं* आयोजित की गईं—*ब्रिज कृति, टेक्निकल क्विज (Engineer’s IQ Challenge), टेक्नो रंगोली और पेपर पेंटिंग (Engineer’s Canvas)*। इसमें ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के कॉलेजों से *50 से अधिक विद्यार्थियों**ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताएं एवं विजेता
*ब्रिज कृति (Bridge Kriti)*-प्रथम स्थान – सिविल इंजीनियरिंग विभाग-1. सोनू कुमार,2. करन कुकरेती,3. होइबेम; *द्वितीय स्थान – सिविल इंजीनियरिंग विभाग*-1. सर्जन,2. मोहम्मद तालिब,3. अविनाश कुमार; *इंजीनियर्स IQ चैलेंज (Technical Quiz)*- प्रथम स्थान –सिद्धांत गुप्ता (सिविल),द्वितीय स्थान – पियूष कुमार (इलेक्ट्रिकल); *इंजीनियर्स कैनवास (Paper Painting)*- प्रथम स्थान – पियूष कुमार (इलेक्ट्रिकल),द्वितीय स्थान – खूफगौलेन (सिविल); *टेक्नो रंगोली (Tech Rangoli)*-*प्रथम स्थान – मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग*-1. आशीष,2. प्रियंशु,3. विशाल; *द्वितीय स्थान – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग*-1. मनीष,2. सत्यम
सभी प्रतिभागियों को *प्रमाणपत्र* प्रदान किए गए। कार्यक्रम में *डॉ. सीमा अरोड़ा (हेड, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)* तथा *डॉ. जी. के. सिंह (हेड, मैकेनिकल इंजीनियरिंग)* भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस आयोजन के सफल संचालन में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के संकाय सदस्यों—*सुश्री तरनप्रीत कौर, सुश्री संधाती मुत्सुद्दी, श्री मुकुल अत्रि, श्री विशाल सिंह, श्री सुषांत कमल, श्री दिव्यांशु देव*—का विशेष योगदान रहा। साथ ही तृतीय वर्ष सिविल इंजीनियरिंग के छात्र समन्वयक—*पृथ्वी, दिव्यांश, अभिषेक, साबे, आदित्य राज, बिनेश, राजन, रिज़वान और अभिनव*—ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम का संचालन किया।
*जी.एन.आई.ओ.टी. इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का यह आयोजन विद्यार्थियों की तकनीकी क्षमता, रचनात्मकता और टीम भावना को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट प्रयास साबित हुआ।*














