ग्रेटर नोएडा । जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के कंप्यूटर साइंस (एआईएमएल) विभाग के अभ्युदय क्लब ने बड़े उत्साह और जोश के साथ टेक टॉक 2.0 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे देश के विख्यात प्रोग्रामिंग एवं कॉम्पिटिटिव कोडिंग के मार्गदर्शक *राज विक्रमादित्य (स्ट्राइवर)। इस बहुप्रतीक्षित सत्र में विभिन्न विभागों और बैचों से आए 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अभ्युदय क्लब की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी किया गया।
कार्यक्रम को और भी खास बनाया गया इसके पॉडकास्ट शैली प्रारूप ने। स्ट्राइवर ने विद्यार्थियों के साथ अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक यात्रा साझा की और उन्हें धैर्य, मेहनत और स्किल-बिल्डिंग पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया।
प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने निस्संकोच सवाल पूछे—कोडिंग इंटरव्यू, प्रतियोगी दबाव और करियर चुनौतियों पर। स्ट्राइवर के व्यावहारिक उत्तर और प्रेरणादायक शब्दों ने विद्यार्थियों पर गहरी छाप छोड़ी।
इस अवसर पर जी.एल. बजाज के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने कहा “जी.एल. बजाज में हमारा उद्देश्य ऐसे इनोवेटर्स और लीडर्स तैयार करना है, जो भविष्य की तकनीक को दिशा देंगे। स्ट्राइवर जैसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व का हमारे छात्रों के साथ संवाद न केवल उन्हें सीखने का अवसर देता है, बल्कि हमारी अकादमिक उत्कृष्टता और इंडस्ट्री से जुड़ाव की दृष्टि को भी साकार करता है।”














