• Latest
  • Trending
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर के छठवें दिन राम–केवट संवाद और दशरथ मरण के दृश्य ने बांधा समां

श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर के छठवें दिन राम–केवट संवाद और दशरथ मरण के दृश्य ने बांधा समां

September 28, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Wednesday, September 9, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर के छठवें दिन राम–केवट संवाद और दशरथ मरण के दृश्य ने बांधा समां

बाराही दशहरा मेला प्रांगण में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, मंचन देख भावुक हुए दर्शक

by Amir Khan
September 28, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर के छठवें दिन राम–केवट संवाद और दशरथ मरण के दृश्य ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के क़स्बा सूरजपुर स्थित बाराही दशहरा मेला प्रांगण में चल रही भव्य श्री रामलीला के छठवें दिन शनिवार की रात श्रद्धालुओं और दर्शकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित की जा रही रामलीला का भव्य मंचन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया है बल्कि सामाजिक–सांस्कृतिक चेतना का भी बड़ा माध्यम बन रहा है।

मुख्य अतिथि महेश शर्मा और गुलिस्तानपुर निवासी समाजसेवी व बिल्डर प्रकाश चौहान, साहित्यकार भगवत प्रसाद शर्मा का कमेटी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह स्वरूप तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया।

साहित्यकार भगवत प्रशाद शर्मा की कविता ने दर्शकों को किया भाव विभोर। उन्होंने रामायण के मार्मिक प्रसंग श्री जानकी जी के हरण की लीला का एक बहुत ही भावुक प्रसंग अपनी कविता के माध्यम से सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके लिये श्री आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भगवत प्रशाद शर्मा को माला और राम नाम का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित भी किया।

विशेष प्रसंगों ने बांधा समां

शनिवार की रात राघव कला केंद्र के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के वन गमन का जीवंत मंचन किया गया। इसके बाद राम–केवट संवाद का दृश्य प्रस्तुत होते ही वातावरण भक्ति और भावनाओं से सराबोर हो गया। केवट की भूमिका निभाने वाले कलाकार ने अपने अभिनय से ऐसा समां बांधा कि दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठे।

इसके साथ ही महाराज दशरथ मरण का मार्मिक दृश्य मंचित किया गया, जिसे देखकर अनेक दर्शकों की आंखें नम हो गईं। मंचन के दौरान दर्शकगण श्रद्धा, करुणा और आस्था से भावविभोर होकर लीला में डूबते रहे।

आयोजन समिति और गणमान्य उपस्थित

कार्यक्रम में श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के अध्यक्ष सतवीर भाटी, महासचिव एडवोकेट सतपाल शर्मा, महाप्रबंधक लक्ष्मण सिंघल, प्रबंधक ओमवीर बैंसला, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल भाटी, नितिन शर्मा एडवोकेट, सुभाष शर्मा (आर.के. कैसेट वाले), छत्रपाल व्यास, टेकचंद प्रधान, रघुवीर (जेसीबी वाले), ओमपाल ठाकुर, विनोद पंडित (तेलवाले), अशोक शर्मा, पंडित राजेश (ठेकेदार), वीरपाल भगत, भगत सिंह आर्य, आचार्य शिव किशोर, देवा पंडित, नवीन देवधर समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। रात्रि तक चले इस मंचन में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बच्चों ने भगवान राम के दृश्यों को उत्साह के साथ देखा जबकि बुजुर्ग दर्शकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति और आदर्शों से जोड़ने का कार्य होता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary