• Latest
  • Trending
जनपद गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जनपद गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

October 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Wednesday, September 9, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जनपद गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

by Amir Khan
October 5, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
जनपद गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा  । जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों दादरी, सदर एवं जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 198 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही अधिकारियों द्वारा कर दिया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने स्वयं जनता की समस्याएं सुनीं, उनसे संवाद स्थापित किया और त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश मौके पर ही जारी किए।
दादरी तहसील में मेरठ मंडल के मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर कुल 132 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनमें से 09 शिकायतों का निस्तारण तत्काल कर दिया गया।
मंडलायुक्त मेरठ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सदर तहसील में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम ने समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की शिकायतों का अनुश्रवण किया। सदर तहसील में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए तथा आवेदकों को हर स्तर पर संतुष्ट किया जाए।
जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस की अध्यक्षता से पूर्व मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत तहसील सदर स्थित कमरा नंबर 11 में महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु स्थापित ‘हेल्प एंड असिस्टेंस बूथ’ का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस बूथ के माध्यम से महिलाएं आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विरासत, दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यों के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच से प्राप्त कर सकेंगी।
महिलाओं की सुविधा के लिए सप्ताहवार रोस्टर भी तैयार किया गया है, प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को लेखपाल ममता कुमारी एवं सुरभि, बुधवार एवं गुरुवार को नीरज लता एवं नेहा, तथा शुक्रवार एवं शनिवार को बबीता शुक्ला एवं अनुसूया की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने तहसील जेवर में समाधान दिवस की अध्यक्षता की। जेवर तहसील में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही अधिकारियों द्वारा कराया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary