ग्रेटर नोएडा। शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (MIC) और AICTE के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारत की सबसे बड़ी नवाचार पहल स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (SIH) 2025 का 8वां संस्करण 8 दिसंबर 2025 से देशभर में शुरू हो रहा है। इस वर्ष जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा को प्रतिष्ठित नोडल सेंटर के रूप में चुना गया है।

भव्य समापन (Grand Finale) की तिथियां:
* सॉफ्टवेयर संस्करण: 8–9 दिसंबर 2025
* हार्डवेयर संस्करण: 8–12 दिसंबर 2025
जी.एल. बजाज संस्थान को देश के 60 नोडल सेंटरों (42 सॉफ्टवेयर + 18 हार्डवेयर) में से, हार्डवेयर संस्करण के नोडल सेंटर के रूप में चुना गया है, जो संस्थान के लिए एक बड़ा गौरव है।
राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड सहभागिता
SIH 2025 ने इस वर्ष नवाचार के प्रति युवाओं की अभूतपूर्व प्रतिबद्धता को दर्शाया है:
* प्राप्त आइडियाज़: कुल 72,165 विचार प्रस्तुतियाँ प्राप्त हुईं।
* संस्थान स्तरीय हैकथॉन: 2,587 संस्थानों ने आंतरिक हैकथॉन आयोजित किए, जिसमें 8.26 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
* फाइनल टीमें: ग्रैंड फिनाले के लिए देशभर से 727 संस्थानों की कुल 1,360 टीमों (857 सॉफ्टवेयर + 403 हार्डवेयर) का चयन हुआ है, जिनमें 2,993 छात्राएँ और 53 ऑल-गर्ल्स टीमें शामिल हैं।
समस्या समाधान और तकनीकी प्रगति
इस हैकथॉन में 58 केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, 15 राज्य विभागों और 7 PSU/उद्योग सहयोगियों द्वारा 271 समस्या वक्तव्य दिए गए हैं।
जीएल बजाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि हार्डवेयर नोडल केंद्र के रूप में चुना जाना संस्थान के लिए गर्व की बात है। यह पहल छात्रों को पेटेंट के अवसर, स्टार्टअप निर्माण और उद्योग-अकादमिक सहयोग प्रदान करके भारत के नवाचार तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे छात्र विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं।














