• Latest
  • Trending
जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

December 31, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Wednesday, September 9, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

by Amir Khan
December 31, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनहितकारी विकास कार्यक्रमों को और अधिक गति प्रदान करने तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनपद के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरलता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद गौतम बुद्ध नगर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री जी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के अंतर्गत राजस्व संग्रह, राजस्व वादों का निस्तारण, आईजीआरएस, कृषि, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, चिकित्सा, वन, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, जल जीवन मिशन (शहरी एवं ग्रामीण), मत्स्य, उद्यान, पूर्ति, पर्यटन विकास, जिला उद्योग केंद्र, विद्युत, महिला कल्याण, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, एनआरएलएम, पंचायती राज, नगर विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास योजना, अतिरिक्त ऊर्जा, सहकारिता, श्रम विभाग तथा लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाएं सम्मिलित रहीं।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के उच्च मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से प्राप्त हो। उन्होंने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल देते हुए कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता न होकर संतोषजनक एवं प्रभावी होना चाहिए। साथ ही अधिकारियों को जनता से सीधे संवाद स्थापित कर योजनाओं को पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनसहभागिता के बिना विकास अधूरा है तथा जनप्रतिनिधियों के अनुभव और सुझाव योजनाओं को अधिक जनोपयोगी एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं के संबंध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद, समन्वय एवं सहयोग बनाए रखें, जिससे योजनाएं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर ढंग से क्रियान्वित हो सकें।
बैठक के अंत में मा0 प्रभारी मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और निर्धारित समयावधि में योजनाओं को पूर्ण कर पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मा0 प्रभारी मंत्री जी को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में और अधिक गतिशीलता लाकर उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, माननीय राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, माननीय विधायक नोएडा पंकज सिंह, माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, माननीय विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा, नगर पालिका दादरी की अध्यक्ष गीता पंडित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लक्ष्मी वीएस, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण वंदना त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary