• Latest
  • Trending
विश्व वेटलैंड दिवस पर सूरजपुर वेटलैंड में मनाया गया प्रकृति और पक्षियों का उत्सव

विश्व वेटलैंड दिवस पर सूरजपुर वेटलैंड में मनाया गया प्रकृति और पक्षियों का उत्सव

February 2, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

विश्व वेटलैंड दिवस पर सूरजपुर वेटलैंड में मनाया गया प्रकृति और पक्षियों का उत्सव

बर्ड फेस्टिवल–2026 का भव्य आयोजन, संरक्षण और जागरूकता का दिया गया संदेश

by Amir Khan
February 2, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
विश्व वेटलैंड दिवस पर सूरजपुर वेटलैंड में मनाया गया प्रकृति और पक्षियों का उत्सव

ग्रेटर नोएडा ।  राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के0 पी0 मलिक की अध्यक्षता में विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण एवं इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूरजपुर वेटलैंड, ग्रेटर नोएडा में बर्ड फेस्टिवल 2026 का भव्य, प्रेरणादायी एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, माननीय सदस्य सी0ई0सी0, माननीय उच्चतम न्यायालय चन्द्र प्रकाश गोयल, मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी जोन उत्तर प्रदेश मेरठ डॉक्टर के इलंगो, वन संरक्षक मेरठ आदर्श कुमार, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम, प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल, प्रभागीय निदेशक गाजियाबाद ईशा तिवारी, रिटायर्ड प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रभागीय निदेशक बुलन्दशहर हरेन्द्र सिंह, आर्किटेक्ट संजीव शर्मा, वन्यजीव एवं पक्षी प्रेमियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया।
माननीय राज्य मंत्री ने सर्वप्रथम सूरजपुर वेटलैंड का भ्रमण किया, इस दौरान प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बर्ड वॉचिंग टूर, गाइडेड नेचर वॉक एवं नेचर ट्रेल्स, प्रवासी एवं स्वदेशी पक्षियों, वनस्पतियों, कीटों एवं अन्य जीव-जंतुओं के जीवन और पारिस्थितिक महत्व की जानकारी माननीय मंत्री जी को दी।
वेटलैंड के स्थलीय भ्रमण के उपरांत मा0 राज्य मंत्री द्वारा बर्ड फेस्टिवल 2026 के आयोजन अवसर पर लगाई गई फोटो गैलरी का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया तथा पर्यावरण, जैव विविधता एवं पक्षी संरक्षण से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रकृति, पर्यावरण और पक्षी संरक्षण का सुंदर संदेश निहित था। इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल द्वारा माननीय मंत्री, अति विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में माननीय राज्य मंत्री के0 पी0 मलिक ने कहा कि प्रतिवर्ष 02 फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन को आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे क्षेत्र में ऐसी समृद्ध प्राकृतिक धरोहर मौजूद है, जहां हजारों किलोमीटर दूर से आने वाले प्रवासी पक्षी अनुकूल वातावरण का लाभ उठाने आते हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भौतिक और तकनीकी विकास की दौड़ में प्रकृति को काफी क्षति पहुंची है और अनेक पक्षी प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। उन्होंने सभी से प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि सूरजपुर वेटलैंड न केवल जनपद बल्कि पूरे प्रदेश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है। यह जैव विविधता का जीवंत उदाहरण है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और जनसहभागिता से ही सतत विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
प्रभागीय वन अधिकारी गौतमबुद्धनगर रजनीकांत मित्तल ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत विशेषज्ञ प्रकृतिवादियों के नेतृत्व में निर्देशित बर्ड वॉचिंग टूर, गाइडेड नेचर वॉक एवं नेचर ट्रेल्स का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रवासी एवं स्वदेशी पक्षियों, वनस्पतियों, कीटों तथा अन्य जीव जंतुओं के पारिस्थितिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। महोत्सव में क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी विशेष स्थान दिया गया।
उन्होंने बताया कि लगभग 0.60 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला सूरजपुर वेटलैंड अंतरराष्ट्रीय महत्व का रामसर स्थल है, जो अनेक निवासी एवं प्रवासी पक्षी प्रजातियों का महत्वपूर्ण आवास है। यह आयोजन सभी आयु वर्ग के लिए निःशुल्क रहा और प्रकृति प्रेमियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथियों तथा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary