ग्रेटर नोएडा । रविवार को नोएडा एक्सटेंशन, सेक्टर 1 के Trident Embassy सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के बैनर तले सोसायटी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक शानदार पिकनिक का आयोजन किया गया l पिकनिक का आयोजन सोसाइटी के सामने नगर परिषद द्वारा विकसित ग्रीन बेल्ट एरिया में किया गया l पिकनिक में करीब तीस नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी l
पिकनिक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक श्री राम योग सिंह ने किया l श्री सिंह ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के गठन की महत्ता पर प्रकाश डाला l

पिकनिक की शुरुआत समिति के सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री दर्शन लाल शर्मा जी के प्यारे भजन जिस भजन में राम का नाम ना हो उस भजन को गाना ना चाहिए से हुई l सारे सदस्यों खासकर महिला सदस्यों ने भजन का पूरा लुत्फ उठाया l
भजन के बाद नास्ता परोसा गया और इसके तुरंत बाद महिलाओं का सब गडबड है गेम कराया गया l
इस गेम के बाद तंबोला गेम कराया गया और फिर दोपहर का भोजन लिट्टी चोखा खिलाया गया l
अंत में समिति के अध्यक्ष श्री एम सी गुप्ता जी ने तंबोला विजेताओं को इनाम बांटे और पिकनिक के बारे में अपने विचार रखते हुए समाप्ति की घोषणा की














