• Latest
  • Trending
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

February 19, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

पचीस वर्षों की गौरवशाली यात्रा का ऐतिहासिक उत्सव

by Amir Khan
February 19, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दिनांक बारह से अठारह फरवरी तक स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

पचीस वर्षों की सफल, संस्कारमय एवं उत्कृष्ट शैक्षिक यात्रा का यह उत्सव ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।
*कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री सतीशाचार्य जी महाराज पधारे* । उन्होंने “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ अपने आशीर्वचन प्रारंभ करते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा का सशक्त आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं राष्ट्रहित में समर्पित जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने संस्थान को “संस्कार और उत्कृष्टता का संगम” बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
अंतिम दिन के समारोह में बड़ी संख्या में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही,
जिनमें प्रमुख रूप से *केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री डॉ.राज भूषण चौधरी* , *उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह वर्तमान में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा* , *पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे*,
*पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा,* *राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल* , *पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा* के साथ *उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक (वीडियो संदेश)* तथा *केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे (वीडियो संदेश)* सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
*डॉ. राज भूषण चौधरी (केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री)* ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास में शिक्षित एवं कुशल युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जल संरक्षण, सतत विकास एवं तकनीकी नवाचार में युवाओं की सहभागिता पर बल दिया और संस्थान के योगदान की प्रशंसा की।
*डॉ. दिनेश शर्मा (पूर्व उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद)* ने कहा कि शिक्षा ही समाज को दिशा देने का कार्य करती है। जीएनआईओटी ने पच्चीस वर्षों में जिस उत्कृष्टता के साथ कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध, नवाचार एवं प्रतिस्पर्धात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।
*अश्विनी कुमार चौबे (पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता)* ने भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की ऊर्जा सबसे बड़ी शक्ति है।
*डॉ. महेश शर्मा (सांसद, गौतमबुद्धनगर, पूर्व केंद्रीय मंत्री)* ने संस्थान की प्रगति पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि जीएनआईओटी ने क्षेत्र के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने डिजिटल शिक्षा एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए विद्यार्थियों को तैयार रहने की प्रेरणा दी।
*डॉ. नरेश बंसल (राज्यसभा सांसद)*
ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने की सलाह दी।
*सुरेश राणा (पूर्व कैबिनेट मंत्री)* ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा कौशल विकास और उद्यमिता को अपनाने की प्रेरणा दी।
*बृजेश कुमार पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश* ने अपने वीडियो संदेश में संस्थान को रजत जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उत्तर प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
*सतीश चंद्र दुबे केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री* ने अपने वीडियो संदेश में युवाओं को ऊर्जा, समर्पण और नवाचार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा संस्थान की प्रगति की सराहना की।
*संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता* ने अपने उद्बोधन में संस्थान की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की प्रेरणादायी यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों से प्रारंभ हुआ यह संस्थान आज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।
उन्होंने अनुसंधान, नवाचार, डिजिटल शिक्षा, उद्योग–संस्थान सहयोग एवं वैश्विक सहभागिता को भविष्य की प्राथमिकता बताया।
*संस्थान के वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता* एवं *जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह* ने समस्त अतिथियों का संस्थान परिसर में स्वागत करते हुए स्थापना दिवस सह रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।
*इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्थान के फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।*
*सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह नृत्य, समूह गीत, एकल नृत्य एवं एकल गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।*
*समापन अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार लक्की जहरीला एवं राउल* की ऊर्जावान लाइव प्रस्तुति ने पूरे परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया। मंच पर आते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर झूमते हुए मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
ऊर्जा, उल्लास और सामूहिक उत्सव के अद्भुत वातावरण के साथ समारोह का समापन हुआ, जिसने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं आयोजकों के मन में अविस्मरणीय छाप छोड़ दी।
स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह का यह भव्य आयोजन जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की पच्चीस वर्षों की उत्कृष्टता, संस्कार एवं समर्पण की सशक्त गाथा का प्रतीक बना।
संस्थान ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
आज के इस समापन समारोह में अतिथि के रूप में *दिव्य प्रेम सेवा संस्थान के फाउंडर आशीष गौतम, उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ एग्रिकल्चर रिसर्च के चेयरमैन कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री सह बीजेपी के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नगर, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, वाराणसी प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला, राजद बिहार के प्रवक्ता सह बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युजंय तिवारी, प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं शिक्षक अवध ओझा, गौतम बुद्ध नगर जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के सेक्रेटरी कुणाल चौधरी, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी सचिन बैंसला, गौतम बुद्ध नगर जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, भाजयुमो के नरेंद्र भाटी, एडवोकेट अविनाश शर्मा, बीजेपी नेता दीपक नागर, मंडल अध्यक्ष बीजेपी अर्पित तिवारी, स्टेट एक्जीक्यूटिव मेंबर एवीबीपी तरुण नगर, मनुभूमि एलएलपी के चेयरमैन मोनू चौहान* समेत बड़ी संख्या में कई अन्य लोग शामिल हुए।
*कार्यक्रम के अंत में संस्थान के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं सीईओ स्वदेश कुमार सिंह जी ने कार्यक्रम की अपार सफलता का श्रेय जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के समस्त निदेशकों के अलावा डीन, फैकल्टी, स्टाफ एवं समस्त विद्यार्थियों को दिया।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary

No Result
View All Result
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary