ग्रेटर नोएडा: महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और महिला उद्यमियों को एक वैश्विक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘SheInnovation Mart’ का भव्य उद्घाटन समारोह आगामी 28 फरवरी 2026 को आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के प्रमुख स्थान OL-8, पैरामाउंट गोल्फमार्ट में प्रातः 11:30 बजे से संपन्न होगा।
इस ऐतिहासिक पहल के शुभारंभ के अवसर पर भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान सुश्री रासप्रीत सिद्धू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। 21 वर्षों तक खेल जगत में भारत का गौरव बढ़ाने वाली रासप्रीत सिद्धू की उपस्थिति महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
‘SheInnovation Mart’ केवल एक रिटेल स्टोर नहीं, बल्कि पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित एक अनूठी पहल है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य लक्ष्य महिला उद्यमियों को प्रीमियम लोकेशन पर कम निवेश के साथ अपना व्यापार शुरू करने का अवसर देना है। अक्सर वित्तीय बाधाओं और संसाधनों की कमी के कारण कई प्रतिभावान महिलाएं अपने बिजनेस को विस्तार नहीं दे पातीं; यह मार्ट उन्हें एक तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत ‘सपोर्ट नेटवर्क’ प्रदान करेगा।














