नोएडा/ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता ) । उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण पुलिस कमिश्नरेट में से एक, गौतमबुद्ध नगर की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत डीसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रशासनिक आदेशों के अनुसार, अब तक ग्रेटर नोएडा के डीसीपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी साद मियां खान को अब डीसीपी नोएडा जॉन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, दूसरी ओर डॉ. प्रवीण रंजन को गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के अंतर्गत डीसीपी ग्रेटर नोएडा के पद पर तैनात किया गया है।














