• Latest
  • Trending
ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आगाज

ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आगाज

February 27, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आगाज

प्रदर्शनी में स्टाल पर खरीदारी व खान-पान का भी उठाएं लुत्फ

by Amir Khan
February 27, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आगाज

ग्रेटर नोएडा। पुष्प प्रकृति की तरफ से मानवता को सबसे बड़ी देन है। प्रकृति और मानव का चोली-दामन का साथ है। भारत की संस्कृति में फूलों का अपना महत्व है। मनुष्य के जीवन से लेकर मृत्यु तक फूल साथ रहते हैं। पुष्प हमारे जीवन में रंग और महक भरते हैं। लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सम्राट मिहिरभोज पार्क (सिटी पार्क) में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर ये बातें कहीं। पुष्प प्रदर्शनी 01 माार्च तक चलेगी।

भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रभारी प्रमोद गुप्ता, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव की मौजूदगी में सांसद ने पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पुष्प प्रदर्शनी में वाहनों की पार्किंग व प्रवेश निशुल्क है।
डॉ महेश शर्मा ने यह भी कहा कि किसी भी शहर की पहचान ईंट पत्थरों से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने से होती है। पुष्प प्रदर्शनी जैसे आयोजनों से शहर जीवंत बनते हैं। उन्होंने जिले के निवासियों से सिटी पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का परिवार, पड़ोसी और मित्रों के साथ लुत्फ उठाने की अपील की। सांसद ने पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और सभी एसीईओ व अन्य टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा कर्ज में डूबा था, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के मार्गदर्षन में टीम ने मेहनत की और प्राधिकरण को कर्ज से मुक्त करा लिया। अब तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सांसद ने पुष्प प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूली छात्रों ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान भाजपा महिला जिलाध्यक्ष रजनी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, महाप्रबंधक एके सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, ओएसडी गिरीश कुमार झा, डीजीएम एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, उपनिदेशक उद्यान नथोली सिंह, सहायक निदेशक बुद्ध विलास आदि मौजूद रहे।
———————–
ड्रोन शो, ऑपरेशन सिंदूर व अन्य आकृतियां बनी आर्कषण का केंद्र
—————————
ग्रेटर नोएडा के पुष्प प्रदर्शनी मेें पहली बार ड्रोन शो का आयोजन हुआ, जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। आसमान में ड्रोन के जरिए बनने वाले भारत का मैप, आयोध्या मंदिर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बहुत लुभाने वाली रही। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर फूलों से बनी आकृति सभी के आर्कषण का केंद्र बनी हुई है। कार्यक्रम का शुभारंभ करने आए सांसद डॉ महेश शर्मा ने भी इसकी सराहना की और यादगार के रूप में इसकी तस्वीर मोबाइल में कैद की। प्रदर्शनी में आने वाले लोग इसके साथ खूब तस्वीरें ले रहे हैं। फूलों से बने टाइगर और शिमला मिर्च से बने हार्ट शेप भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। राष्ट्रीय पक्षी मोर व अन्य आकृतियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
————-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary