ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथी हाथ बढ़ाना हेल्पिंग ग्रुप के सदस्यों ने चार मूर्ति के पास फ्रेंड्स एनक्लेव कॉलोनी में राजेंद्र कविता फाउंडेशन एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे जरूरतमंद बच्चों के स्कूल में मनाया होली का त्योहार और पिचकारी, हर्बल रंग, मुखौटे आदि चीजें बच्चों को दीं।

ग्रुप की सदस्या अनिता प्रजापति और सरोज शर्मा ने बताया कि होली का त्योहार आने वाला है और सभी लोग इस त्योहार पर हंसी-खुशी मनाते हैं, हम लोगों ने भी जरूरतमंद बच्चों को पिचकारी, रंग और मुखौटे बांटे ,जिससे उनका त्यौहार भी अच्छा बने
रंजीत सिंह और गौरव गुप्ता ने बताया कि बच्चे होली का सामान पाकर बहुत खुश हुए। हमने बच्चों को पक्के रंगों से खेलने की बजाय हर्बल गुलाल और फूलों वाली होली से खेलने के लिए प्रेरित किया।
अंकित शंखधर और प्रत्युष कुमार ने बताया कि त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आते हैं, ऐसे में जरूरतमंद बच्चे भी मन में चाह रखते हैं कि उनका त्योहार भी अच्छा जाए। हमारी टीम हमेशा से ही लोगों की सहायता करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी।
इस नेक कार्य में अनिता, प्रत्युष कुमार, सरोज शर्मा, गौरव, अंकित, रंजीत सिंह, अध्यापिका रेखा आदि लोग उपस्थित रहे।














