• Latest
  • Trending
हर्षोल्लास के साथ ‘’ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब’’ का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

हर्षोल्लास के साथ ‘’ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब’’ का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

March 2, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

हर्षोल्लास के साथ ‘’ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब’’ का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

‘शब्दमधु’ वार्षिक पत्रिका का हुआ विमोचन

by Amir Khan
March 2, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
हर्षोल्लास के साथ ‘’ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब’’ का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह रविवार को सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में अत्यंत हर्षोल्लास और रंगारंग अंदाज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब की वार्षिक पत्रिका ‘शब्दमधु’ का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर जस्टिस सुधीर अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह तथा दादरी विधायक तेजपाल नागर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुए लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आरायहना नृत्यालय के बच्चों ने मनोहारी गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात क्लासिकल कृष्ण-राधा होली नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर अभय रेनबो किड्स फाउंडेशन से जुड़े ऑटिज्म थेरेपी प्राप्त कर रहे बालक देवाशीष ने ‘शिव तांडव’ की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। संस्था का उद्देश्य ऑटिज्म से जुड़े बच्चों को विशेष थेरेपी और प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम में मथुरा से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य, फूलों की होली और राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को ब्रजमय बना दिया। रंग, संगीत और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में शहर की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की और कलाकारों के साथ उत्साहपूर्वक थिरकीं।
संबोधन में डॉ. महेश शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्धनगर तेजी से विकास की ऊंचाइयों को छू रहे हैं और इसमें प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रेस समाज का आईना है, और जब यह आईना समाज के सामने से हट जाता है तो निरंकुशता पनपने लगती है तथा अलोकतांत्रिक व्यवस्थाएं अपने पैर फैलाने लगती हैं। उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति सम्मान और अपेक्षाओं को रेखांकित किया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पत्रकारों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रेस क्लब ने सौहार्द और एकता का परिचय देते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक मंच पर आमंत्रित किया है। जनपद के वरिष्ठ और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रेस क्लब की लोकप्रियता को दर्शाती है, और इसी लोकप्रियता के अनुरूप समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना आवश्यक है।
न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका लोकतंत्र के तीन स्तंभ हैं, जबकि प्रेस को चौथा स्तंभ माना जाता है। प्रेस पर समाज को जागरूक करने और सुधार की दिशा में कार्य करने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। समाज में व्याप्त अनेक विकृतियों को सामने लाने और जनचेतना जगाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के एसीओ शैलेन्द्र भाटिया, एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, एडीएम(वित्त) अतुल कुमार सहित पुलिस विभाग से डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए, उद्यमी, व्यापार मंडल, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, महिला संगठन तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक व पत्रकार परिवार मौजूद रहा। समारोह का समापन आपसी मिलन, अबीर-गुलाल और पारंपरिक होली गीतों के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary