ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा इंटरेक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 84 अभिवावकों ने रजिस्ट्रेशन किया जिसमें 57 यूनिट बहुमूल्य रक्त एकत्र हुआ ।*
*इस अवसर पर इंटरेक्ट क्लब की इंचार्ज श्रीमती ज्योत्सना वत्स एवं उनकी समर्पित वॉलंटियर टीम ने पीटीएम के दौरान अभिभावकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप अभिभावकों, विशेषकर महिला शक्ति, ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिविर को सफल बनाया।*

*रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा एवं इंटरेक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल पहले भी संयुक्त रूप से ऐसे अनेक सफल सेवा प्रोजेक्ट्स आयोजित करते रहे हैं और भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।*
*इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो० ऋषि के अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा रक्तदान के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी।*
*रोटरी इंटरनेशनल का उद्देश्य “Service Above Self” के सिद्धांत पर समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाना है, वहीं इंटरैक्ट क्लब युवाओं में नेतृत्व, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सशक्त मंच है। ऐसे संयुक्त प्रयास समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।*
*क्लब की ओर से रो० सौरभ बंसल, रो० अतुल जैन, रो० रंजीत सिंह, रो० एम.पी. सिंह, रो० अंकुर गर्ग, रो० राकेश भाटी, रो० राहुल शर्मा एवं रो० मनीष डावर आदि उपस्थित रहे।*
*मीडिया प्रभारी*
*रो० विनोद कसाना*














