ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा HIMT ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में लगाये गये रक्तदान शिविर में छात्र छात्राओं के साथ साथ संकाय सदस्यों एवं स्टाफ ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया जो इन सभी की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कैम्प में 53 बहुमूल्य यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। क्लब अध्यक्ष रो0 ऋषि के अग्रवाल ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक नोएडा में रक्त की कमी चल रही थी। जिसे दूर करने के लिये HIMT ग्रुप के चेयरमैन श्री एच. एस. बंसल जी से अनुरोध करने पर उन्होंने कैम्पस में रक्तदान शिविर आयोजित करने की सहमति प्रदान की। रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के सहयोग से ये शिविर आयोजित किया गया।*
*कैम्प में 54 बच्चे कम हीमोग्लोबिन, वजन के कारण रक्तदान नही कर पाये। अपने संबोधन में HIMT ग्रुप के चेयरमैन श्री एच. एस. बंसल जी में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का इस नेक कार्य में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है।*
आज के शिविर का सफल समन्वयन प्रबंधन अध्यन विभाग के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार द्वारा किया गया।
क्लब द्वारा, HIMT ग्रुप के चेयरमैन श्री एच. एस. बंसल, ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार तथा अन्य निदेशकों एवं विभागाध्यक्षों को स्मर्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
*कैम्प में पूर्व अध्यक्ष रो0 अतुल जैन, क्लब सचिव रो0निखिल गर्ग, कोषाध्यक्ष रो0 राहुलशर्मा, रो0 सरदार रंजीत सिंह (मणि) व अन्य लोग मौजूद रहे।














