• Latest
  • Trending
डाइट दनकौर में ईसीसीई रिसोर्स सेंटर का लोकार्पण एवं ‘बालवाटिका पत्रिका’ का विमोचन संपन्न

डाइट दनकौर में ईसीसीई रिसोर्स सेंटर का लोकार्पण एवं ‘बालवाटिका पत्रिका’ का विमोचन संपन्न

May 9, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

डाइट दनकौर में ईसीसीई रिसोर्स सेंटर का लोकार्पण एवं ‘बालवाटिका पत्रिका’ का विमोचन संपन्न

by Amir Khan
May 9, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
डाइट दनकौर में ईसीसीई रिसोर्स सेंटर का लोकार्पण एवं ‘बालवाटिका पत्रिका’ का विमोचन संपन्न

ग्रेटर नोएडा । जनपद की प्रारंभिक एवं आधारभूत शिक्षा को नवोन्मेषी दिशा प्रदान करने की दृष्टि से शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), दनकौर में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणास्पद आयोजन संपन्न हुआ। संस्थान परिसर में नवनिर्मित ईसीसीई (अर्ली चाइल्डहुड केयर एण्ड एजुकेशन) रिसोर्स सेंटर का विधिवत लोकार्पण तथा त्रैमासिक ‘बालवाटिका पत्रिका’ का विमोचन गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना गुप्ता उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य, डाइट दनकौर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

नवाचार एवं बाल-केंद्रित शिक्षण का सशक्त माध्यम बनेगा रिसोर्स सेंटर

लोकार्पण उपरांत रिसोर्स सेंटर का अवलोकन करते हुए प्राचार्य श्रीमती अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह केंद्र जनपद के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं प्राथमिक शिक्षकों के लिए एक आदर्श अधिगम मॉडल सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएसएल) के उद्देश्यों की प्राप्ति में यह केंद्र मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यहां शिक्षकों को खेल-आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम तथा बाल मनोविज्ञान पर आधारित आधुनिक शिक्षण-पद्धतियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे नौनिहालों की प्रारंभिक शिक्षा अधिक प्रभावी, सहज एवं रुचिकर बन सकेगी।

‘बालवाटिका पत्रिका’ के माध्यम से रचनात्मक अभिव्यक्ति को मिलेगा विस्तार

समारोह के द्वितीय चरण में त्रैमासिक ‘बालवाटिका पत्रिका’ का विमोचन किया गया। पत्रिका में बाल्यावस्था शिक्षा से संबंधित नवाचारी गतिविधियों, बाल-रचनाओं, शिक्षण अनुभवों एवं सृजनात्मक अभिव्यक्तियों को स्थान दिया गया है।

अतिथियों ने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शिक्षण-सामग्री बच्चों के बौद्धिक, भाषिक एवं सृजनात्मक विकास को नवीन आयाम प्रदान करती है तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक सरस एवं प्रभावोत्पादक बनाती है।

नन्हें विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में बालवाटिका के नन्हें विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की सहज अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक प्रतिभा ने सभी को भावविभोर कर दिया।

अतिथियों ने बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उन्हें शिक्षण-सामग्री एवं प्रोत्साहन स्वरूप उपहार वितरित किए। रिसोर्स सेंटर में प्रदर्शित ‘कबाड़ से जुगाड़’ आधारित टीएलएम (टीचिंग मलर्निंग मैटेरियल) एवं अभिनव शिक्षण विधियों की विशेषज्ञों द्वारा विशेष सराहना की गई।

इस अवसर पर ईसीसीई नोडल प्रवक्ता दीक्षा, डीसी निपुण अमित कुमार, नोडल एसआरजी अशोक कुमार, श्री राजेश खन्ना, श्री धनराज, डाइट के प्रवक्तागण, अर्चना पांडेय, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, एआरपी, संकुल शिक्षक, ईसीसीई एजुकेटर, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary