• Latest
  • Trending
“ताल-रंग” में शालीन अभिव्यक्ति और कथक की अद्भुत छटा बिखेर गईं शुभांगी गोयल

“ताल-रंग” में शालीन अभिव्यक्ति और कथक की अद्भुत छटा बिखेर गईं शुभांगी गोयल

May 14, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

“ताल-रंग” में शालीन अभिव्यक्ति और कथक की अद्भुत छटा बिखेर गईं शुभांगी गोयल

by Amir Khan
May 14, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
“ताल-रंग” में शालीन अभिव्यक्ति और कथक की अद्भुत छटा बिखेर गईं शुभांगी गोयल

ग्रेटर नोएडा/दादरी। Srijana Foundation एवं Umang Club NTPC Dadri द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या “ताल-रंग” भारतीय शास्त्रीय कला और कथक का एक अनुपम उत्सव बनकर उभरी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा कथक कलाकार Shubhangee Goel द्वारा मिर्ज़ा ग़ालिब की प्रसिद्ध ग़ज़ल “दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है” पर प्रस्तुत भावपूर्ण नृत्य।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, दूरदर्शन ग्रेडेड कलाकार एवं Srijana Foundation की संस्थापक निदेशक शुभांगी गोयल पिछले 20 वर्षों से अपनी गुरु Rani Khanum के सान्निध्य में कथक की साधना कर रही हैं। सृजना फाउंडेशन की स्थापना एवं उनकी कला यात्रा उनके माता-पिता और गुरुजनों से मिली प्रेरणा का परिणाम है।
ग़ज़ल की प्रस्तुति के दौरान शुभांगी गोयल ने अपने सूक्ष्म अभिनय, नज़ाकत भरे भाव, सुंदर मुद्राओं और कथक की बारीक अभिव्यक्तियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी आंखों की भाषा, भावों की गहराई और हर छोटी अभिव्यक्ति ने ग़ालिब की शायरी को मंच पर जीवंत कर दिया। मंच पर उनकी उपस्थिति और कलात्मक ऊर्जा ने पूरे सभागार को भाव-विभोर कर दिया तथा दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ प्रस्तुति का स्वागत किया।
कार्यक्रम में 3 से 15 वर्ष तक के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना, अयिगिरि नंदिनी, ताल-क्रीड़ा, भाव-रंग एवं मल्हार जैसी प्रस्तुतियों ने भी भारतीय शास्त्रीय कला की सुंदरता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Dr. Basant Kumar Behra, विशिष्ट अतिथि Guru Debashish Dey तथा उमंग क्लब के उपाध्यक्ष Mr. Anil Sharma उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विभा गुप्ता द्वारा किया गया | अतिथियों ने भारतीय कला एवं युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु सृजना फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
भारतीय संस्कृति, कला एवं गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण के साथ-साथ Srijana Foundation समाज के वंचित वर्गों, विधवाओं, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों तथा ऑटिज़्म एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से प्रभावित बच्चों के लिए नृत्य एवं संगीत चिकित्सा के माध्यम से भी निरंतर कार्य कर रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary