नोएडा। थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा कार में लिफ्ट देकर सवारियों को बैठाकर यूपीआई एवं एटीएम के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराने वाले 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र एवं फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक अर्टिगा कार बरामद।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा कार में लिफ्ट देकर सवारियों को बैठाकर यूपीआई एवं एटीएम के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराने वाले 05 अभियुक्तों 1. नसीम अली पुत्र साबिर अली 2. अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार 3. विवेक पुत्र शम्भू प्रसाद सिंह 4. कार्तिक ठाकुर पुत्र राजीव सिंह 5. मनोज कुमार पुत्र केदार केवट को स्टेलर ग्रीन पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि हम एनसीआर क्षेत्र में अर्टिगा कार में लिफ्ट देकर सवारियों को बैठा लेते हैं और उन्हें अवैध शस्त्र दिखाकर डरा-धमकाकर सवारियों से एटीएम एवं यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं तथा सवारियों के साथ मारपीट कर सुनसान स्थान पर छोड़ देते हैं।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1-नसीम अली पुत्र साबिर अली निवासी किराये का मकान हल्दौनी, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर, मूल निवासी ग्राम अर्जुनी सिमरई, थाना राजा का रामपुर, जिला एटा, उम्र 23 वर्ष।
2-अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी चोटपुर कॉलोनी, छिजारसी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर, मूल पता ग्राम नंगला गोपालवाद, थाना नालंदा, जिला नालंदा (बिहार), उम्र 21 वर्ष।
3-विवेक पुत्र शम्भू प्रसाद सिंह निवासी गली नं0 01, पशुराम मंदिर के पास, छिजारसी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर, मूल निवासी ग्राम किशनपुर बैकुंठ, थाना वारिसनगर, जिला समस्तीपुर (बिहार), उम्र 19 वर्ष।
4-कार्तिक ठाकुर पुत्र राजीव सिंह निवासी किराये का मकान, आश्रम रोड, छिजारसी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर, उम्र 18 वर्ष।
5-मनोज कुमार पुत्र केदार केवट निवासी छिजारसी, थाना सेक्टर-63, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र 18 वर्ष।














