ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता ) । ग्रेटर नोएडा की थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से IQOO कंपनी के 316 चोरी के मोबाइल फोन दो अवैध चाकू और फर्जी नंबर प्लेट लगा एक थ्री-व्हीलर (ऑटो) बरामद किया गया है। बरामद किए गए मोबाइल फोन की भारतीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

मेट्रो स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी
थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन से करीब 800 मीटर आगे, पिलर नंबर 659 के पास से दोनों अभियुक्तों को दबोचा। पकड़े गए आरोपी फर्जी नंबर प्लेट वाले ऑटो में सवार थे। जामा तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक नाजायज चाकू भी बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय उर्फ नीटू (उम्र लगभग 36 वर्ष) और मिथुन (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है।
दिल्ली के द्वारिका से चोरी किए थे मोबाइल
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उन्होंने अपने एक अन्य साथी मनोज के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारिका इलाके से चोरी किए थे। इस संबंध में थाना सेक्टर 23 द्वारिका दिल्ली मे पहले से ही मामला
पहले भी हो चुकी है बड़ी बरामदगी
पुलिस ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने इससे पहले 21 जून 2026 को भी इसी गैंग के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से 50 लाख रुपये की कीमत के 100 चोरी के मोबाइल बरामद हुए थे।














