ग्रेटर नोएडा । आज शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के हजारों कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए नोएडा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। ‘दिल्ली चलो’ अभियान के तहत दिल्ली कूच कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस जगह-जगह रोकने और हिरासत में लेने की कार्रवाई कर रही है।

इसी बीच पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गौतमबुद्ध नगर के सपा जिला उपाध्यक्ष कपिल ननका सैफी को सुरजपुर स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया है। सुरजपुर थाना पुलिस ने उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि वे दिल्ली कूच में शामिल न हो सकें। वही जिला उपाध्यक्ष कपिल ननका सैफी ने कहा कि “छात्रों के हक की आवाज उठाना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। पुलिस की यह तानाशाही और हाउस अरेस्ट करने की कार्रवाई कार्यकर्ताओं के हौसलों को दबा नहीं सकती।”














