ग्रेटर नोएडा । भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्धनगर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, गुरु पूर्णिमा एवं समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं का सम्मान कर सामाजिक समरसता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम के उपरांत कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता तथा भारतीय परंपराओं के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा, “संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से समाज को समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समरस, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।”
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “भारतीय जनता पार्टी का समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का अभियान है। गुरु रविदास महाराज के विचार सामाजिक समरसता, समान अवसर और राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त करते हैं। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि संतों के संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करेंगे कलश यात्रा ग्रेटर नोएडा मंडल से दनकौर मंडल एवं रबूपुरा मंडल के लिए प्रस्थान की कलश यात्रा सभी ११ मंडलों में ऐसे ही भ्रमण करेगी ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी वीरेन्द्र भाटी धर्मेंद्र भाटी सतेन्द्र नागर सरदीप नागर मीडिया प्रभारी कर्मवीर अश्वनी गोयल आर्य महेश शर्मा अर्पित तिवारी गायत्री तिवारी गीता सागर मनोज मावी गजेन्द्र वाल्मीकि आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेवा एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ किया गया।














