• Latest
  • Trending
उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक

उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक

August 3, 2026
अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

August 3, 2026
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा मंडल के बीटा सेक्टर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा मंडल के बीटा सेक्टर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया

August 2, 2026
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा में ‘नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान–2026’ का ऐतिहासिक एवं गरिमामय आयोजन संपन्न

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा में ‘नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान–2026’ का ऐतिहासिक एवं गरिमामय आयोजन संपन्न

August 1, 2026
हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक थ्री

हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक थ्री

July 31, 2026
आर्या फैशन्स के लिए एक ऐतिहासिक दिन, डॉ. राकेश कुमार ने किया दौरा

आर्या फैशन्स के लिए एक ऐतिहासिक दिन, डॉ. राकेश कुमार ने किया दौरा

July 30, 2026
ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद, जाने क्यों ?

ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद, जाने क्यों ?

July 29, 2026
ग्रेटर नोएडा में AMTEX 2026 और Fastener Fair India 2026 शुरू, भारत की मशीन टूल और फास्टनर इंडस्ट्रीज़ को एक साथ लाए

ग्रेटर नोएडा में AMTEX 2026 और Fastener Fair India 2026 शुरू, भारत की मशीन टूल और फास्टनर इंडस्ट्रीज़ को एक साथ लाए

July 29, 2026
ग्रेटर नोएडा में बारिश के दौरान जलभराव से निपटने को फील्ड में उतरे प्राधिकरणकर्मी

ग्रेटर नोएडा में बारिश के दौरान जलभराव से निपटने को फील्ड में उतरे प्राधिकरणकर्मी

July 28, 2026
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने जिम कॉर्बेट में आयोजित किया पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम, विद्यार्थियों ने सीखे नेतृत्व और टीमवर्क के गुर

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने जिम कॉर्बेट में आयोजित किया पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम, विद्यार्थियों ने सीखे नेतृत्व और टीमवर्क के गुर

July 28, 2026
EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

July 26, 2026
स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

July 25, 2026
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

July 25, 2026
Monday, August 3, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक

उद्यमियों ने कॉमन फैसिलिटी सेंटर, ओटीएस, सिंगल विंडो सिस्टम व अन्य मांगों को उठाया

by Amir Khan
August 3, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए सोमवार को प्राधिकरण की बोर्ड रूम में बैठक हुई। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एसीईओ सुमित यादव भी मौजूद रहे। इस बैठक में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के प्रतिनिधि व अन्य उद्यमी शामिल हुए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक सेक्टरों में सीवर, ड्रेनेज, बिजली, पानी जैसी समस्याओं से प्राधिकरण को अवगत कराया। उद्यमियों ने उद्योगों के बकाया भुगतान से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए एकमुस्त समाधान योजना लागू करने की मांग की। उद्योगों के लिए सिंगल विंडो पोर्टल के जरिए अनापत्ति प्रमाण पत्र व अन्य प्रपत्रों को प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने सेक्टर ईकोटेक 3 को आदर्श इंडस्ट्रियल सेक्टर के रूप में स्थापित करने और सभी औद्योगिक सेक्टरों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाने का मुद्दा उठाया। आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनने से उद्यमियों को कॉन्फ्रेंस आदि आयोजित करने में बहुत सुविधा हो जाएगी। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में भी डोर टू डोर कलेक्शन शुरू करने, रेहड़ी- पटरी वालों को नियंत्रित करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में वेंडिंग जोन का निर्माण कराने की मांग की। इसके साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को और मजबूत करने का मुद्दा भी उठाया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने प्रोजेक्ट, जल, सीवर, विद्युत अभियांत्रिकी स्वास्थ्य और नियोजन विभाग से इन समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए। इस बैठक में प्राधिकरण से महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, डीजीएम विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, प्रबंधक प्रशांत समाधिया, उद्यमी मित्र मनु कौशिक, संदीप विश्वकर्मा, आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे जबकि उद्यमियों की तरफ से आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के अलावा महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, उपाध्यक्ष राजेश खन्ना, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंघल, हर्ष कुमार, चंचल कुमार, जेड रहमान, मुकेश कुमार, पूरन कुमार, संजीव शर्मा, जेड रहमान, चरणजीत सलूजा, यशपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक
  • संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा मंडल के बीटा सेक्टर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary