ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व सोसाइटियों में स्ट्रे डाॅग की समस्या नियमित तौर पर प्राधिकरण के समक्ष आती रहती है। कई बार विवाद सोसाइटीवासियों/सेक्टरवासियों के बीच कानूनी लड़ाई तक पहुंच जाता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस विवाद को खत्म करने के लिए सहमति से फीडिंग प्वाइंट बनाने की पहल की है। सीईओ के निर्देश पर अब हर बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बैठक आयोजित की जाती है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरके भारती की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, थानाध्यक्ष, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पशु चिकित्सक, एचसीएल फाउंडेशन, अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन या एस्टेट मैनेजर और डाॅग फीडर भी षामिल होते हैं। इस बैठक में सभी पक्षों से चर्चा कर आपसी सहमति से डाॅग फीडिंग प्वाइंट तय करने जोर दिया जाता है। साथ ही एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल से भी जागरूक किया जाता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 31 दिसंबर तक 24 सोसाइटियों का तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 23 जुलाई को पहली बैठक हुई है। अब तक तीन बैठकें, सेवियर ग्रीन आर्क, पार्श्वनाथ पैनोरमा और महागुन माइवुड सोसाइटी के साथ हो चुकीं हैं। अब अगली बैठक 13 अगस्त को टेकजोन- 4 स्थित हिमालया प्राइड सोसाइटी के साथ दोपहर एक बजे से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में छठें तल पर स्थित बोर्ड रूम में होगी। इसी तरह 20 अगस्त को जेपी ग्रींस, 27 अगस्त को येस सिटी सेक्टर-एक, 3 सितंबर को गौर सिटी वन स्थित एआईजी पार्क एवेन्यू, 10 सितंबर को चाई-4 स्थित एटीएस ग्रीन पैराडिसो, 17 सितंबर को अम्रपाली गोल्फ होम सेक्टर 4, 24 सितंबर को एनटीपीसी आनंदम सोसायटी सेक्टर पी-3, 1 अक्टूबर को टेकजोन -4 पर स्थित पटेल ने नियो टाउन, 8 अक्टूबर को स्वर्ण नगरी स्थित अफॉर्डेबल हाउसिंग सोसायटी, 15 अक्टूबर को निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 सेक्टर चाई-4, 22 अक्टूबर को ग्रीनवुड गवर्नमेंट वेलफेयर सोसायटी फेज 1 बिल्डर एरिया, 29 अक्टूबर को सेंचुरियन पार्क सेक्टर टेकजोन, 5 नवंबर को अर्थकान कासा ग्रैंड 2 चाई- 5, 12 नवंबर को ड्रीम वैली विला टेकजोन 4, 19 नवंबर को लोटस विला सोसाइटी जलपुरा विलेज , 26 नवंबर को सुपरटेक ईको विलेज 1 सेक्टर 1, 3 दिसंबर को स्ट्रैटेजिक रॉयल कोर्ट सेक्टर 16, 10 दिसंबर को जेकेजी पाम कोर्ट सेक्टर 16 सी,
17 दिसंबर को पंचशील सेक्टर 16 बी, 24 दिसंबर को श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी सेक्टर 16बी और 31 दिसंबर को अंतरिक्ष गोल्फ लिंक सेक्टर 1 के साथ बैठक की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने उम्मीद जताई कि इस बैठक के जरिए सभी सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट निर्धारित करने और आपसी विवादों को सुलझाने में भी मदद मिलेगी।














