• Latest
  • Trending
जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

August 9, 2026
आया सावन झूम के’ में महिलाओं का रंगारंग सावन उत्सव, सजी ‘सावन क्वीन’ की ताजपोशी

आया सावन झूम के’ में महिलाओं का रंगारंग सावन उत्सव, सजी ‘सावन क्वीन’ की ताजपोशी

August 9, 2026
ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क दांत जांच शिविर

ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क दांत जांच शिविर

August 9, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में ‘Unlock the Power of Artificial Intelligence in Education’ विषय पर विशेष AI सेमिनार आयोजित

मेट्रो यूनिवर्सिटी में ‘Unlock the Power of Artificial Intelligence in Education’ विषय पर विशेष AI सेमिनार आयोजित

August 8, 2026
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 45 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 45 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

August 8, 2026
नेफोमा की महत्वपूर्ण बैठक में रजिस्ट्री, ट्रैफिक, मेट्रो और गंगाजल आपूर्ति जैसे मुद्दों पर बनी रणनीति

नेफोमा की महत्वपूर्ण बैठक में रजिस्ट्री, ट्रैफिक, मेट्रो और गंगाजल आपूर्ति जैसे मुद्दों पर बनी रणनीति

August 8, 2026
सेक्टरों और सोसाइटी में स्ट्रे डाॅग की समस्या हल करने को ग्रेनो प्राधिकरण की पहल

सेक्टरों और सोसाइटी में स्ट्रे डाॅग की समस्या हल करने को ग्रेनो प्राधिकरण की पहल

August 7, 2026
अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का सशक्त संगम बना एनसीसी का सीएटीसी-136 शिविर

अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का सशक्त संगम बना एनसीसी का सीएटीसी-136 शिविर

August 7, 2026
आमजन के लिए खुलेगा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम:बैठक में डीएम मेधा रूपम ने दिया अहम आदेश

आमजन के लिए खुलेगा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम:बैठक में डीएम मेधा रूपम ने दिया अहम आदेश

August 6, 2026
11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन

11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन

August 6, 2026
शेयर बाजार और फॉरेक्स में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी, दिल्ली पुलिस ने इंदौर से 6 साइबर ठग पकड़े

शेयर बाजार और फॉरेक्स में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी, दिल्ली पुलिस ने इंदौर से 6 साइबर ठग पकड़े

August 6, 2026
जिलाधिकारी मेधा रूपम का बड़ा एक्शन : नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 निजी स्कूलों पर 7 लाख रुपये का जुर्माना

जिलाधिकारी मेधा रूपम का बड़ा एक्शन : नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 निजी स्कूलों पर 7 लाख रुपये का जुर्माना

August 4, 2026
अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

August 3, 2026
Monday, August 10, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन भवन; अगले आठ माह में सुविधा शुरू करने का लक्ष्य

by Amir Khan
August 9, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा। कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में रविवार को आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही अस्पताल में विकसित की जा रही अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई। अस्पताल परिसर स्थित प्रथम तल के लेक्चर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने विभिन्न रोगों की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवम् सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि ग्रेटर नोएडा और क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार अपना स्नेह और विश्वास दिया है। उन्होंने कहा, “यह मेरी कर्मभूमि है और मैं यहां की मिट्टी तथा आप सभी का सदैव ऋणी रहूंगा। आपने मुझे एक बार विधायक और तीन बार सांसद बनाकर जो विश्वास व्यक्त किया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।”

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि कैलाश हॉस्पिटल जनसेवा की भावना के साथ क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं और कैलाश हॉस्पिटल सदैव निःस्वार्थ भाव से आप लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बेहतर उपचार की आवश्यकता को देखते हुए कैलाश हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैंसर विभाग विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें करीब 90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें तथा लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कैंसर विभाग को अगले आठ माह में तैयार कर सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से क्षेत्र के मरीजों को कैंसर के उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा उन्हें अपने क्षेत्र में ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

वरिष्ठ चिकित्सकों ने साझा की स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में कैलाश हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी। डॉ. रितु सभरवाल, सीसीएमओ एवं उप चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रवीण कुमार, निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ. सुनील मंडल, हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. हेमंत कुमार, न्यूरोसर्जन, डॉ. समीर प्रभाकर, प्लास्टिक सर्जन, डॉ. गौरव अग्रवाल, नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. ए.पी. सिंह, ऑर्थोडॉन्टिक सर्जन ने अपने-अपने विशेषज्ञता क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

चिकित्सकों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में डायरेक्टर शशि मोहन गर्ग, डायरेक्टर संगीता गर्ग, डायरेक्टर दिनेश शर्मा, श्री बी.के. शर्मा, डॉ. उमा शंकर शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा, श्री राज शर्मा, एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर अर्निका मैम, श्री आर पी शर्मा सहित अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे। चिकित्सकों ने प्रश्नों का सरल एवं व्यावहारिक तरीके से उत्तर देते हुए लोगों को आवश्यक सावधानियों एवं चिकित्सकीय परामर्श के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार के प्रति सजग करने तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कैलाश हॉस्पिटल प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आया सावन झूम के’ में महिलाओं का रंगारंग सावन उत्सव, सजी ‘सावन क्वीन’ की ताजपोशी
  • ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क दांत जांच शिविर
  • जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary