ग्रेटर नोएडा। सावन के रंग, संगीत और उमंग से जालवायु विहार कम्युनिटी हॉल, ग्रेटर नोएडा रविवार को सराबोर रहा। RWA जलवायु विहार, SheInspire Foundation और Yatharth Super Speciality Hospital के सहयोग से आयोजित ‘आया सावन झूम के’ कार्यक्रम में जालवायु विहार, Phi-II और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम जी तथा नोएडा की Additional Deputy Commissioner of Police (ADCP) श्रीमती मनीषा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने महिलाओं के उत्साहवर्धन के साथ कार्यक्रम की सराहना की और इस तरह के सामुदायिक आयोजनों को महिलाओं की प्रतिभा, सहभागिता और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे Plantation Drive से हुई। पर्यावरण संरक्षण और हरित समुदाय का संदेश देते हुए प्रतिभागियों ने पौधारोपण में हिस्सा लिया। इसके बाद स्वागत समारोह और दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, डांस और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। Sawan Mashup, Teej Ki Bahar, Rimjhim Gire Sawan, Sawan Ka Mahina Pawan Kare Shor और Malhar जैसे गीतों पर हुई प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक खुशबू के साथ मनोरंजन का रंग भी भर दिया।
‘सावन क्वीन’ बनी कार्यक्रम की खास पहचान
कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण ‘Sawan Queen’ Pageant रहा। महिलाओं ने रैंप वॉक और परिचय के विभिन्न चरणों में हिस्सा लेकर अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण के बाद Sawan Queen और दो Runner-up का चयन किया गया तथा विजेताओं को ताज और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संगीत और नृत्य के साथ fun games और surprise activities भी आयोजित की गईं। London Statue जैसे मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में हंसी-मजाक और उत्साह का माहौल बनाए रखा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न सहयोगी संस्थाओं और sponsors की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। Shri Pitambar Silk Sarees & Couture, Alpine Firststep, EDUDITE Consultancy Private Limited – Match My Uni, Mark Guru, Yatharth Hospital और Aurum Swasthya ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान SheInspire Foundation की ओर से संस्था के कार्यों और महिलाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में Shreshta Chandra, Director भी जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम का समापन Sawan Queen के सम्मान, पुरस्कार वितरण, सामूहिक फोटोग्राफ और DJ Dance के साथ हुआ। SheInspire Foundation की event team ने विशेष dance presentation भी प्रस्तुत की, जिसके साथ पूरे आयोजन का उत्साहपूर्ण समापन हुआ।
महिलाओं की प्रतिभा और सामुदायिक सहभागिता को मिला मंच
‘आया सावन झूम के’ का उद्देश्य सावन और भारतीय संस्कृति के उत्सव को महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ना था। कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, एक-दूसरे से जुड़ने और मिलकर सावन की खुशियां मनाने का अवसर दिया।
RWA जलवायु विहार, SheInspire Foundation और Yatharth Super Speciality Hospital की इस संयुक्त पहल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता जैसे संदेशों को उत्सव के साथ जोड़ा गया।
आयोजकों ने पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम जी, ADCP नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह, सभी प्रतिभागियों, कलाकारों, volunteers, sponsors और community members का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।














