ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता ) । ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने हबीबपुर गांव में अवैध कब्जे के खिलाफ गौतम बुध नगर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान मेवाती ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन की शक्ति के कार्यकर्ताओं ने हबीबपुर में अवैध कब्जा एवं अवैध निर्माण हटाने की मांग को लेकर आवाज उठाई है जिसमें उन्होंने खसरा संख्या 402 और 403 पर अवैध कब्जा और अवैध निर्माण होने की बात कही है।

इस दौरान किसानों ने अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कहा इस जमीन की सही तरीके से जांच की जाए और यदि इस जमीन पर अवैध कब्जा और अवैध निर्माण पाया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अवेध निर्माण को हटाया जाए।
इस अवसर पर युवा टीम संयोजक मोहम्मद आबिद, दीपांशु चौहान युवा प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी गौतम बुद्ध नगर, आशिफ कुरैशी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अमन ठाकुर युवा सह सचिव जिला गौतम बुद्ध नगर, नजमू सैफी युवा प्रदेश सचिव, रोहिल चौधरी युवा प्रदेश महासचिव, आनंद ठाकुर युवा टीम कोषाध्यक्ष, मौसम खान युवा जिला मीडिया प्रभारी गौतम बुद्ध नगर, आमिर मेवाती युवा प्रदेश सह सचिव, शिवपाल कार्यकारिणी सदस्य, आरिफ अल्वी युवा प्रदेश सचिव, खालिद चौधरी युवा प्रदेश सचिव, हसरत चौधरी युवा संरक्षक, हाजी हनीफ युवा संगठन मंत्री, हारून चौधरी युवा संगठन महामंत्री सहित शाहिद कुरैशी, बाबू कुरैशी, अख्तर चौधरी, आकिल निसार, जीतू यादव, धर्मेंद्र जाटव, सोनू जाटव, अफसर अल्वी, रियाजुद्दीन उर्फ राजू चौधरी, सगीर अब्बासी, साहिल अब्बासी, नौशाद अब्बासी, धीरज बघेल, खालिद मेवाती, दिनेश बघेल, वाहिद मेवाती, अरशद अब्बासी, अल्लू अब्बासी, मुसाइद अब्बासी, जुबेर अब्बासी, धर्मेंद्र ठाकुर, पंकज शर्मा, शुक्ला जी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं युवा साथी उपस्थित रहे।














