ग्रेटर नोएडा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा और समर्पण’ सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर, ग्रेटर नोएडा पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश यादव जी रहे। कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा, जनकल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ मनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्री राजेश यादव जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों के माध्यम से १७ सितंबर से १७ अक्टूबर तक १३ सेवा संकल्प के कार्यक्रमों का भी आयोजन करना है 17 सितंबर को लाभार्थियों के घर दीप जलाना , आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान , नमो सेवा गाथा , कहानी बदलाव की , विकसित भारत संकल्प यात्रा और वंचित , सेवा ज्योति यात्रा , राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज युवाओं के बीच कार्यक्रम, जनसेवक महाकुंभ , राष्ट्रीय रंगोली , सेवा मेरा योगदान के ऊपर कार्यक्रम , चित्र कला और भाषण प्रतियोगिता , सेवा के तहत जनता के द्वार सरकार पहुंचेगी कार्यक्रम में ब्लड डोनेट, हेल्थ चैकअप अस्पतालों में बीमार लोगो से मिलना और फल वितरण मंदिर स्कूल में साफ़ सफाई के तहत सेवा के 25 कार्य आयोजित कर लोगों तक पहुंचना है उन्होंने कहा कि ‘सेवा ही संगठन’ भाजपा की कार्यशैली का मूल मंत्र है और प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों को व्यापक रूप से संचालित करने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए जन सेवा के कार्यों में लग कर पूरा करेंगे
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित कार्यशाला संयोजक वीरेन्द्र भाटी धर्मेन्द्र कोरी धर्मेन्द्र भाटी सतेन्द्र नागर विकास चौधरी रजनी तोमर चन्द्रमणि भारद्वाज कर्मवीर आर्य अरुण प्रधान राज नागर पवन नागर सरदीप नागर पवन बंसल बलराज भाटी सतपाल तालान वंदना वानखेड़े गायत्री तिवारी योगेश चौहान सत्यपाल शर्मा वरुण धीमान मनोज मावी अर्पित तिवारी राजीव सिंघल भिखारी सिंह सुनील रावत गजेन्द्र वाल्मीकि लोकेश त्यागी सुशील भाटी आदि सैकडों पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यशाला में उपस्थित रहे ।














